Muzaffarnagar Kisan Panchayat : कृषि कानूनों के समर्थन में मुजफ्फरनगर के लुहसना में किसान पंचायत

Kisan Panchayat in Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के समर्थन में बुढ़ाना के गांव लुहसाना में भाजपा नेता किसान पंचायत करेंगे। रविवार दोपहर से पंचायत शुरू होगी। पंचायत में किसानों को कृषि कानून के फायदे बताए जाएंगे।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:23 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:08 PM (IST)
Muzaffarnagar Kisan Panchayat : कृषि कानूनों के समर्थन में मुजफ्फरनगर के लुहसना में किसान पंचायत
कृषि कानूनों के समर्थन में मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि कानूनों के समर्थन में बुढ़ाना के गांव लुहसाना में आयोजित किसान पंचायत में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनीवाल एवं भाजपा नेता पहुंचे। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सपा के शासन काल में फर्जी मुकदमे किए गए। सपा सरकार में दिल्ली से हरिद्वार जाते हुए मुजफ्फरनगर में घुसते ही उनके परिजनों को चिंता सताने लगती थी। भाजपा सरकार आने पर वातावरण में बदलाव हुआ और गुंडागर्दी समाप्त हुई है।

chat bot
आपका साथी