ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष बोले-पिछली सरकारों में सिर्फ आमदनी का साधन था खादी बोर्ड

उत्तर प्रदेश के खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल उर्फ अंजान ने गुरुवार को पल्लवपुरम में प्रेसवार्ता में कहा कि पिछली सरकार ने किसी तरह की योजना को धरातल पर नहीं उतारा गया। मगर योगी सरकार ने हर क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध कराए हैं।

By Edited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:08 AM (IST)
ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष बोले-पिछली सरकारों में सिर्फ आमदनी का साधन था खादी बोर्ड
उत्तर प्रदेश के खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गुरुवार को मेरठ में थे।

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल उर्फ अंजान ने गुरुवार को पल्लवपुरम में प्रेसवार्ता में कहा कि पिछली सरकारों में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सिर्फ आमदनी का साधन था। शहर से ग्रामीण क्षेत्र में निचले स्तर तक लोगों को किसी तरह का कोई रोजगार मुहैया नहीं कराया गया। किसी तरह की योजना को धरातल पर नहीं उतारा गया। मगर, योगी सरकार ने हर क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध कराए हैं।

बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल गुरुवार को विभाग की मंडलीय समीक्षा में मेरठ आए हुए थे। शाम को वे पल्लवपुरम में श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील भराला के घर पहुंचे। यहां भाजपा नेता अजय भराला और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनको तलवार भेंट कर स्वागत किया। प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही गाजियाबाद में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड का प्रशिक्षण केंद्र खुलने जा रहा है। प्रत्येक वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में प्रदेश में कंबल बनाने के आठ कारखाने बंद थे, मगर योगी सरकार ने सात कारखानों को चालू कराया है। इनमें नजीबाबाद में सबसे बड़ा कारखाना संचालित है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत जो भी स्कीम है, उसमें सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत और अन्य को 35 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।

प्रदेश में गुंडे और अपराधियों का ठिकाना नहीं रामगोपाल ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे और अपराधियों का प्रदेश में कोई ठिकाना नहीं है। सभी को सुरक्षा और व्यापार भाजपा सरकार ने दिया है। गुंडे खुद ही प्रदेश के थानों में आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यही कानून का राज है।

chat bot
आपका साथी