KBC 14: मेरठ के कुलदीप और अंजली आज कौन बनेगा करोड़पति में खेलेंगे, टॉप 10 में बनाई जगह

KBC 14 कौन बनेगा करोड़पति सीरियल में आज मेरठ के कुलदीप और अंजली भी खेलेंगे। वह शुक्रवार को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलेंगे। मेरठ के कुलदीप शर्मा के अनुसार रविवार को शुरू हुए सीरियल के दौरान छह लाख 25 हजार 723 लोगों ने प्ले अलोंग खेला था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 02:29 PM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 02:29 PM (IST)
KBC 14: मेरठ के कुलदीप और अंजली आज कौन बनेगा करोड़पति में खेलेंगे, टॉप 10 में बनाई जगह
Meerut Couple In KBC 14 मेरठ के कुलदीप पत्‍नी अंजली के साथ आज खेलेंगे कौन बनेगा करोड़पति।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Couple In KBC 14 मेरठ के जागृति विहार निवासी कुलदीप शर्मा ने केबीसी सीजन 14 के शुक्रवार को आने वाले सीरियल के टाप 10 में जगह बना ली है। वह शुक्रवार को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलेंगे। केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में शुक्रवार को कर्मवीर सीरियल के स्थान पर इस बार प्ले अलोंग खेलने वालों में से टाप-50 स्कोरर को कई चरणों की प्रक्रिया के आधार पर टाप-10 के लिए चुना गया है।

19 प्रश्नों के सही जवाब

कुलदीप शर्मा के अनुसार रविवार को शुरू हुए सीरियल के दौरान छह लाख 25 हजार 723 लोगों ने प्ले अलोंग खेला था। दूसरे राउंड में उन्होंने 20 में से 19 प्रश्नों के सही जवाब दिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 20 सेकेंड का समय दिया गया। इस राउंड में सफल होने पर उनका आनलाइन इंटरव्यू हुआ। परपरांगत सीरियल से अलग प्ले अलोंग से चयनित होने वाले 10 खिलाड़ियों को केवल एक दिन ही शुक्रवार को खेलने का अवसर मिलता है।

साथी के तौर पत्‍नी रहेंगी साथ में

कुलदीप शर्मा ने बताया कि मुंबई में गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में अमिताभ बच्चन के साथ कार्यक्रम की शूटिंग हो चुकी है। इसमें साथी के तौर पर उनकी पत्नी अंजली शर्मा भी शामिल हुईं हैं। गुरुवार की रात प्रसारित शो में भी अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को मेरठ से कुलदीप शर्मा के प्ले अलोंग विनर टीम में शामिल होने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी