कमल संदेश की 15 दिनी पदयात्रा पर भाजपा, कड़ी परीक्षा

चुनावी अभियान को धार देने में जुटी भाजपा शनिवार से कमल संदेश पदयात्रा पर निकलेगी। इसमें 50-50 की संख्या में भाजपाई वार्डो में पहुंचकर लोगों से संपर्क साधेंगे। इस दौरान वो केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार करेंगे। लाभार्थियों से भी कार्यकर्ता मिलेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 09:00 AM (IST)
कमल संदेश की 15 दिनी पदयात्रा पर भाजपा, कड़ी परीक्षा
कमल संदेश की 15 दिनी पदयात्रा पर भाजपा, कड़ी परीक्षा

मेरठ । चुनावी अभियान को धार देने में जुटी भाजपा शनिवार से कमल संदेश पदयात्रा पर निकलेगी। इसमें 50-50 की संख्या में भाजपाई वार्डो में पहुंचकर लोगों से संपर्क साधेंगे। इस दौरान वो केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार करेंगे। लाभार्थियों से भी कार्यकर्ता मिलेंगे।

होटल अलीविया में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि महानगर संयोजक कमलदत्त शर्मा होंगे, जबकि शहर विस में विवेक रस्तोगी, कैंट विस में अजय गुप्ता लालकुर्ती, दक्षिण विस में संयोजक राकेश शर्मा को बनाया गया है। कमल संदेश पदयात्रा सुबह आठ बजे मंडल पांडे की प्रतिमा, बुढ़ाना गेट से आरंभ होगा। दक्षिण विस का शुभारंभ कम्यूनिटी सेंटर माधवपुरम से सुबह दस बजे, कैंट विस क्षेत्र की पदयात्रा सीएबी भैंसाली मैदान से 11 बजे प्रारंभ होगी। सभी विधायक अपने-अपने विधानसभाओं में अगुवाई करेंगे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंवाद बेहद जरूरी है, और भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा इसी दिशा में बड़ा कदम है। प्रेस वार्ता में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, लोकसभा संयोजक जयकरन गुप्ता व महानगर महामंत्री कमल दत्त शर्मा व प्रवक्ता आलोक सिसौदिया समेत कई अन्य शामिल हुए।

कमल संदेश यात्रा से क्या बहुरेंगे कमल के दिन

भाजपा महानगर इकाई में लंबे समय तक हाशिए पर रहे महानगर महामंत्री कमलदत्त शर्मा के लिए एक बार सियासी अवसर उभरे हैं। महानगर अध्यक्ष ने उन्हें कमल संदेश पदयात्रा का महानगर प्रभारी बनाया है। कमलदत्त की छवि तेज तर्रार नेता के साथ विवादित व्यक्ति की भी रही है।

पश्चिमी उप्र में भी पार्टी का सर्किट तैयार

मेरठ : क्षेत्रीय प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा ने बताया कि पश्चिमी उप्र के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहेंगे, जबकि शुभारंभ अतिथि कमल संदेश यात्रा को हरी झंडी देंगे। सिवालखास में जयकरण गुप्ता, सरधना में अशोक मोगा, हस्तिनापुर में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, किठौर में रवींद्र भड़ाना, कैंट में मुकेश सिंघल हरी झंडी देंगे। गाजियाबाद में लोनी में विजयपाल तोमर, मुरादनगर में मुंशीलाल गौतम, साहिबाबाद में वसंत त्यागी, गाजियाबाद में अरुण वशिष्ठ, मोदीनगर में अशोक गोयल शुभारंभ अतिथि होंगे। हापुड़ के धौलाना में संजीव सिक्का, हापुड़ में विकास अग्रवाल, व गढ़मुक्तेश्वर में प्रमेंद्र जागड़ा पर जिम्मा होगा। बागपत की छपरौली विस में वाईपी सिंह, बड़ौत में देवब्रत त्यागी व बागपत में रामपाल नेहरा, बिजनौर की नजीबाबाद विस में अशोक कंसल, नगीना में सत्यवीर त्यागी, बढ़ापुर में आशू वर्मा, धामपुर में सुनील भराला, नहटौर में नवनिहाल सिंह, बिजनौर में राजीव सिसौदिया, चांदपुर में भारतेंदु सिंह व नूरपुर में यशवंत सिंह अतिथि होंगे। वहीं, बुलंदशहर की सिकंदराबाद में भोला सिंह, बुलंदशहर में हरीशचंद भाटी, स्याना में देवेंद्र लोधी, अनूपशहर में हिमांशु मित्तल, डिबाई में डीके शर्मा, शिकारपुर में सतेंद्र सिसौदिया, खुर्जा में हरवीर मलिक पर प्रभार होगा। गौतमबुद्धनगर में नोएडा में डा. महेश शर्मा, दादरी में सतीश शर्मा, जेवर में देवेंद्र खटाना, अमरोहा की धनौरा में देवेंद्र चौधरी, नौगांव में ओमप्रकाश भोला व अमरोहा में राजेंद्र कुमार शुभारंभ अतिथि बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी