आइ लव मेरठ..सेल्फी प्वाइंट प्रमुख मार्र्गो के होंगे आकर्षण

लखनऊ शहर जैसे सेल्फी प्वाइंट मेरठ में भी नजर आएंगे। नगर निगम ने प्रमुख मार्गों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 07:45 AM (IST)
आइ लव मेरठ..सेल्फी प्वाइंट प्रमुख मार्र्गो के होंगे आकर्षण
आइ लव मेरठ..सेल्फी प्वाइंट प्रमुख मार्र्गो के होंगे आकर्षण

मेरठ,जेएनएन। लखनऊ शहर जैसे सेल्फी प्वाइंट मेरठ में भी नजर आएंगे। नगर निगम ने प्रमुख मार्गों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया है। चार प्रमुख मार्गों का चयन कर लिया गया है। शहर में प्रवेश करते ही इन मार्गों पर आइ लव मेरठ लिखे हुए दूर से सेल्फी प्वाइंट नजर आएंगे। ये न केवल शहर की पहचान बनेंगे बल्कि लोगों के मनोरंजन का साधन भी होंगे।

चार प्रमुख मार्गाे में दिल्ली रोड पर परतापुर फ्लाईओवर के पास, मोदीपुरम रोड पर रूड़की रोड मोड़ पर, मवाना रोड पर डिफेंस कालोनी के थोड़ा आगे और गढ़ रोड पर अजंता कालोनी के तिराहे पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में बागपत रोड, हापुड़ रोड समेत अन्य मार्ग पर योजना में लिए जाएंगे। तीन अक्षर आइ लव मेरठ लिखे हुए पत्थरों की ड्राइंग निर्माण अनुभाग ने तैयार करा ली है। हालांकि अभी यह प्रारंभिक डिजाइन है। सेल्फी प्वाइंट का फाउंडेशन भी आकर्षक डिजाइन का होगा। रात में ये दूर से नजर आए इसके लिए रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएगी।

बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार का लोगो कमिश्नर ने लाच किया: बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार अभियान की शुरुआत करते हुए अभियान का लोगो शनिवार को कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह द्वारा लांच किया गया। उन्होंने इस अभियान को शुरू करने वाली संस्था को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट द्वारा बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। इस अभियान का लोगो संस्था द्वारा तैयार कर लिया गया है। लोगो मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह और अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से लांच किया। दोनों अधिकारियों ने संस्था के प्रयास को भी सराहनीय कदम बताया। बूढ़ी गंगा के प्रथम चरण के कार्य की जानकारी नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के चेयरमैन एवं शोभित विवि के असिस्टेंट प्रो. प्रियंक भारती ने आयुक्त को दी। बताया कि प्रथम चरण में सैफपुर फिरोजपुर से हस्तिनापुर तक कार्य होगा। जिसकी कार्य योजना बनाकर जल्द सीडीओ शशांक चौधरी को सौंपी जाएगी।

chat bot
आपका साथी