घर में मिला पति का शव, पत्नी और भतीजा गायब

टीपीनगर के देवतापुरम में घर के अंदर युवक का शव मिला है। पत्‍‌नी और भतीजे के गायब होने से पुलिस को उन पर हत्या का शक है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 03:45 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 03:45 AM (IST)
घर में मिला पति का शव, पत्नी और भतीजा गायब
घर में मिला पति का शव, पत्नी और भतीजा गायब

मेरठ, जेएनएन। टीपीनगर के देवतापुरम में घर के अंदर युवक का शव मिला है। पत्‍‌नी और भतीजे के गायब होने से पुलिस को उन पर हत्या का शक है। पुलिस मान रही है कि युवक की पत्‍‌नी का भतीजे के साथ अवैध संबंध था। दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। हालांकि अभी तक ऐसा प्रमाण नहीं मिला है। रेलवे रोड थाने के पूर्वा दीनदयाल नगर निवासी मनोज अपनी पत्‍‌नी और भतीजे टोनी के साथ देवतापुरम स्थित किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मनोज का शव घर के अंदर बेडरूम में मिला। मनोज के चेहरे पर निशान बना हुआ था। उसके शरीर या गले पर कोई निशान नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि जहर के सेवन से मनोज की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज की पत्‍‌नी और भतीजे में प्रेम संबंध चल रहा था। मनोज कई बार पत्‍‌नी के साथ मारपीट भी कर चुका था। पुलिस ने मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ विजय गुप्ता का कहना है कि मनोज की पत्‍‌नी और भतीजे की तलाश की जा रही है।

दिशा बैठक हुई स्थगित

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि शनिवार यानि आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। जिसकी अध्यक्षता पशुपालन एवं मत्स्य पालन के राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान करने वाले थे।

अमूल के ब्रेड और बिस्कुट भी बाजार में

पैकेट बंद पाश्चुरीकृत दूध सप्लाई करने वाले अमूल ने अब मेरठ में ब्रेड और बिस्कुट की बिक्री आंरभ कर दी है। अमूल के वितरक ललित गुप्ता ने बताया कि कुकीज बिस्कुट का पैकेट 95 रुपये का है। वहीं, अमूल ब्रेड की 200, 400 ग्राम और 400 ग्राम ब्राउन ब्रेड तीन रेंज हैं। इनकी कीमत 16, 30 और 35 रुपये है।

chat bot
आपका साथी