Hookah Bar In Saharanpur: सहारनपुर में लाकडाउन में चल रहा था हुक्का बार, अनलाक होते ही पकड़े गए

Hookah Bar In Saharanpur जनकपुरी थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। उनके क्षेत्र में चल रहा हुक्का बार पकड़ा गया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार। फैमली रेस्टोरेंट वेज एंड नोनवेज में चल रहा था हुक्का बार।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 11:51 PM (IST)
Hookah Bar In Saharanpur: सहारनपुर में लाकडाउन में चल रहा था हुक्का बार, अनलाक होते ही पकड़े गए
सहारनपुर में हुक्का बार पकड़े गए ।

सहारनपुर, जेएनएन। जनकपुरी थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। उनके क्षेत्र में चल रहा हुक्का बार पकड़ा गया है। बताया गया कि पूरे लाकडाउन में यह हुक्का बार धड़ल्ले से चला, लेकिन सोमवार को जैसे ही अनलाक हुआ तो एक मुखबिर की सूचना पर हुक्का बार पकड़ा गया। इस हुक्का बार से पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से हुक्के और तंबाकू युक्त सामान बरामद हुआ है। सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला

जनकपुरी थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि एसएसआइ बीके शर्मा, एसआइ मदनपाल सिंह को सूचना मिली कि उत्तम पैलेस स्थित फैमिली रेस्टोरेंट वेज एंड नोनवेज में हुक्का बार चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने यहां पर सोमवार की देर रात करीब नौ बजे छापा मारा। यहां से पुलिस ने पांच युवकों को हुक्का पीते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम नितिन पुत्र नरेश कुमार निवासी गढ़ी मलूक कोतवाली नगर, अजय शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी सना नगर नुमाइश कैंप, राकेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी संतनगर नुमाईश कैंप, सागद दहिया पुत्र तेजपाल सिंह निवासी बिजेशनगर पेपर मिल रोड सदर बाजार, शुभम जलोला उर्फ विशु पुत्र विजय कुमार निवासी टाइप कोठी गोपालनगर बताए।

जांच में सामने आया कि हुक्का बार कई दिनों से चल रहा था। लाकडाउन में भी हुक्का बार चलाया जा रहा था। आरोपितों के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट के अलावा माहमारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कोरोना काल में वह नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी