ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सोमवार से शुरू हुए नगर निगम के तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान के दौरान वार्ड 39 में सफाई कर्मचारी की तबियत खराब हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 05:55 AM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 05:55 AM (IST)
ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मेरठ, जेएनएन। सोमवार से शुरू हुए नगर निगम के तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान के दौरान वार्ड 39 में एक सफाई कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी पर सफाई कर्मचारी नेता मौके पर पहुंचे और उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया।

50 वर्षीय सफाई कर्मचारी मोहन पुत्र यादराम वार्ड 39 शारदा रोड झंडे वाले चौराहे पर सफाई कर रहा था। अचानक उसे चक्कर आया और गिर पड़ा। मुंह और नाक से खून आता देख उसे साथी कर्मचारी तत्काल केएमसी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचे सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, विनेश विद्यार्थी, सतीश छजलाना समेत अन्य ने कहा कि कोरोना का खतरा अब भी बरकरार है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी तत्काल बंद कराई जाए। नगर निगम के अफसर अगर बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाना ही चाहते हैं तो खुद भी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएं। सफाई कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आबादी के अनुपात में नगर निगम में सफाई कर्मी नहीं हैं। इससे सफाई कर्मियों पर काम का अतिरिक्त दबाव है। कहा कि नगर आयुक्त से मिलकर बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगाने की मांग करेंगे। प्रत्याशी घोषणा का खंडन

सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के तौर पर कई लोगों ने होर्डिग व बैनर लगा रखे हैं। इस सभी सूचनाओं का बहुजन समाज पार्टी ने पत्र जारी कर खंडन किया है। सिवालखास के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवि जाटव ने कहा है कि पार्टी ने क्षेत्र में कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

चौधरी चरण सिंह विवि के विधि विभाग में सोमवार को विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जज व प्राधिकरण अध्यक्ष नलिन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप सिंह ने जनता के लिए विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर विकास राठी ने कहा कि छात्रों को विधि का ज्ञान होना जरूरी है। प्रोफेसर देशना ने विधि के छात्रों को विधिक सहायता के बारे में बताया। आयोजन में विभाग के शिक्षकों का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी