कूड़ा उठेगा पर थोड़ा वक्त लगेगा..नगर आयुक्त ने फोर्स मांगी है

शहर में फिर बीमारियां और महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। सभी कूड़ाघरों और गलियों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। दुर्गध से लोगों का जीना मुहाल है। गांवड़ी के बाद लोहियानगर में भी ग्रामीणों के विरोध के चलते तीन दिन से शहर से कूड़ा नहीं उठा है। गुरुवार को निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां और जेसीबी वाहन डिपो से बाहर भी नहीं निकलीं। घर-घर से कूड़ा लेने वाली गाड़ियां शहर में जरूर घूमीं लेकिन उनमें भरा कूड़ा भी कहीं नहीं पलटा जा सका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:00 AM (IST)
कूड़ा उठेगा पर थोड़ा वक्त लगेगा..नगर आयुक्त ने फोर्स मांगी है
कूड़ा उठेगा पर थोड़ा वक्त लगेगा..नगर आयुक्त ने फोर्स मांगी है

मेरठ। शहर में फिर बीमारियां और महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। सभी कूड़ाघरों और गलियों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। दुर्गध से लोगों का जीना मुहाल है। गांवड़ी के बाद लोहियानगर में भी ग्रामीणों के विरोध के चलते तीन दिन से शहर से कूड़ा नहीं उठा है। गुरुवार को निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां और जेसीबी वाहन डिपो से बाहर भी नहीं निकलीं। घर-घर से कूड़ा लेने वाली गाड़ियां शहर में जरूर घूमीं लेकिन उनमें भरा कूड़ा भी कहीं नहीं पलटा जा सका।

कूड़े को उठाकर शहर के बाहर डालना नगर निगम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना है। गांवड़ी में विरोध के बाद एक-एक करके सभी डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डलना बंद हो गया है। दिल्ली रोड पर मंगतपुरम में नगर निगम प्रशासन ने नौ लाख टन कूड़ा डाल रखा है। इसे लेकर नगर आयुक्त के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना का मामला विचाराधीन है। गांवड़ी में विरोध-प्रदर्शन तथा धरने के बाद निगम को वहां मजबूरन कूड़ा डालना बंद करना पड़ा था। इसके बाद निगम अफसरों ने हापुड़ रोड पर लोहियानगर के पास काजीपुर गांव क्षेत्र में 2910 मीटर जमीन तलाशी थी, जो कि निगम प्रबंधन की है। वहां एक सप्ताह से ज्यादा समय कूड़ा डाला गया लेकिन निगम की गाड़ियों ने उक्त जमीन के साथ-साथ गांव के रास्तों व अन्य स्थानों पर भी कूड़ा डाल दिया। गांव और आसपास के क्षेत्र में दुर्गध फैलने से लोग परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों ने बीमारियां फैलने का अंदेशा जताते हुए मंगलवार को वहां कूड़ा लेकर गए निगम के वाहन चालकों, पोर्कलेन मशीन के चालक तथा अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद से निगम की गाड़ियों का जाना बंद है। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी शहर से कूड़ा नहीं उठा। निगम की कूड़ा गाड़ियां और जेसेबी मशीनें डिपो में ही खड़ी रहीं। घरों से कूड़ा उठाने वाली छोटी गाड़ियों ने घरों से कूड़ा भी लिया लेकिन इस कूड़े को गिराने की कोई जगह नहीं मिल सकी, लिहाजा उनका कूड़ा उन्हीं में भरा है।

शहर में लगे कूड़े के ढेर, हर ओर दुर्गध

तीन दिन से कूड़ा नहीं उठने के कारण शहर के सभी कूड़ाघरों में कूड़े के टीले बन गए हैं। शहर की गलियां, सड़कों के मोड़, प्रमुख स्थान सभी कूड़े से भरे हैं। हर ओर दुर्गध फैली है।

नगर आयुक्त ने लिखा पत्र, आप फोर्स दीजिये हम उठवा देंगे कूड़ा

निगम प्रशासन ने इन हालात को काबू करने के लिए अब सख्ती का फैसला लिया है। नगर आयुक्त मनोज चौहान ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि गांवड़ी में कूड़ा डलना बंद होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था की गति धीमी हुई है। अब हापुड़ रोड पर लोहियानगर के निकट गांव घोसीपुर में निगम प्रबंधन की 2910 मीटर जमीन पर कूड़ा डाला जा रहा है। वहां भी कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कूड़ा फिर से उठना और डलना बंद हो गया है। कूड़ा निस्तारण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित पुलिस बल, क्षेत्राधिकारी, मजिस्ट्रेट, पीएसी तथा महिला पुलिस बल की उन्होंने मांग की है।

इन्होंने कहा--

तीन दिन से शहर में कूड़ा नहीं उठ पाने की जानकारी आज मंडलायुक्त को दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। हमने भी डीएम को पत्र लिखकर फोर्स और मजिस्ट्रेट की मांग की है। निगम की जमीन पर कूड़ा डालने से कोई नहीं रोक सकता।

मनोज चौहान, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी