सात हजार घरों में गेल गैस का शटडाउन

मंगलवार सुबह दस बजे तक बंद रहेगी। हालांकि कंपनी अधिकारियों का दावा है मेंटीनेंस कार्य में तेजी दिखाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 09:00 AM (IST)
सात हजार घरों में गेल गैस का शटडाउन
सात हजार घरों में गेल गैस का शटडाउन

जागरण संवाददाता, मेरठ: सोमवार शाम से शहर के सात हजार घरों में गैस आपूर्ति बंद हो गई। जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गेल गैस की तरफ से सोमवार शाम छह बजे से आपूर्ति बंद कर दी गई। जो कि मंगलवार सुबह दस बजे तक बंद रहेगी। हालांकि कंपनी अधिकारियों का दावा है मेंटीनेंस कार्य में तेजी दिखाई जाएगी।

शहर में अगले एक साल के अंदर गेल गैस लिमिटेड को दस हजार उपभोक्ताओं को जोड़ना है। इसके अलावा जिले में पांच नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। जिसके चलते यह मेंटीनेंस कार्य किया जा रहा है। शहर में गंगानगर और रिठानी के पास कार्य किया गया। गेल गैस की तरफ से सोमवार शाम छह बजे से आपूर्ति बंद कर दी गई। जो कि मंगलवार सुबह दस बजे तक बंद रहेगी। हालांकि कंपनी अधिकारियों का दावा है मेंटीनेंस कार्य में तेजी दिखाई जाएगी।

रातभर चलता रहा कार्य

सोमवार रात आठ बजे से मेंटीनेंस का कार्य शुरू कर दिया गया। कार्य में पाइप लाइन की मरम्मत की गई। जिससे उपभोक्ताओं को गैस मिलने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो सके। रिठानी और गंगानगर के पास किए गए कार्य में इंजीनियरों की टीम ने रातभर कार्य किया।

दिन भर घनघनाते रहे फोन

गेल गैस कार्यालय में उपभोक्ता दिन भर गैस की आपूर्ति के संबंध में फोन करते रहे। उन्हें बताया गया कि मेंटीनेंस कार्य के चलते आपूर्ति बंद की जा रही है। इन्होंने कहा--

हमारी कोशिश है कि आज सुबह दस बजे से पहले ही आपूर्ति शुरू कर दी जाए। हमारा कार्य समय पर शुरू हो गया है। यह बेहतर सुविधा देने के लिए मेंटीनेंस की गई है।

-विनोद अरोड़ा, डीजीएम, गेल गैस लिमिटेड

chat bot
आपका साथी