एक महीने में सबसे गर्म रहा दिन, बन रहे बारिश के आसार

पिछले एक महीने में शनिवार को दिन का तामपान सबसे अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि कल बादल छाए रह सकते हैं। 22 और 23 काे बारिश की संभावना है।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 12:30 PM (IST)
एक महीने में सबसे गर्म रहा दिन, बन रहे बारिश के आसार
एक महीने में सबसे गर्म रहा दिन, बन रहे बारिश के आसार
मेरठ, जेएनएन। मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार को दिन का तापमान पिछले एक माह के दौरान सर्वाधिक रहा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.8 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। इसके पहले 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.2 था। इस बीच में तापमान 22 डिग्री से नीचे ही आंका जा रहा था। जाड़ों में जहां धूप में बैठने से सुखद अहसास हो रहा था शनिवार को देर तक धूप में नहीं बैठा गया।
नाममात्र की बारिश हुई
मौसम में यह परिवर्तन दिल्ली और एनसीआर में देखने को मिला। दिल्ली सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.9 तक पहुंच गया। अलीगढ़ में 23.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञों ने 21 को बादल छाने और 22, 23 को तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है। ठंड के सीजन में अभी तक विंटर रेन देखने को नहीं मिली है। पिछले चार माह में नाम मात्र को बारिश हुई है।
बर्फबारी होगी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब-जब उच्च क्षमता का पश्चिम विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होता है तब-तब मैदानी क्षेत्रों का पारा बढ़ता है। इससे लो प्रेशर एरिया विकसित होता है जो बारिश के लिए आवश्यक है। स्काइमेट के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जनवरी से लगातार तीन दिनों तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। सरदार पटेल कृषि विवि के डा. यूपी शाही ने बताया कि एनसीआर में 21 से बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। मेरठ में 22-23 जनवरी को बारिश की आशंका है। बारिश न होने तक मौसम में बदलाव प्रदूषण स्तर को बढ़ाएगा। हवा में नमी की मात्र अधिक होने से प्रदूषण खतरे के स्तर को पार कर सकता है।
chat bot
आपका साथी