कासमपुर में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार Meerut News

कंकरखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को कासमपुर के एक मकान से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। दो तस्करों को गिरफ्तार कर नकली शराब और सामान बरामद किया गया है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 12:08 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 12:08 PM (IST)
कासमपुर में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार Meerut News
कासमपुर में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार Meerut News

मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को कासमपुर के एक मकान से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें बंद हैं, जिसका फायदा उठाकर शराब तस्कर नकली शराब बनाकर धड़ल्ले से बेच रहे थे। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर नकली शराब व सामान बरामद किया है।

कई महीनों से चल रहा था धंधा

कासमपुर में शराब के ठेके पास नंदपुरी तरफ जाने वाली गली में एक दुकान में पिछले कई महीनों से नकली शराब बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना पर छापा मारा। मौके से प्रेम कुमार उर्फ बुई पुत्र जगदीश कुमार निवासी पीर वाली गली न्यू गोविंदपुरी, कंकरखेड़ा और कपिल कुमार पुत्र बसंत निवासी नंदपुरी, कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया है। मौके से सात ड्रम में छह सौ लीटर अपमिश्रित शराब, दस किलो यूरिया और खाली पव्वे बरामद हुए हैं।

विजिलेंस के सिपाही पर दहेज हत्या का मुकदमा, आरोपित फरार

विजिलेंस में तैनात सिपाही और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित सिपाही समेत उसके परिजन फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश भी दी। मगर, वह पकड़ में नहीं आ सके। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बीपी ङ्क्षसह ने बताया कि क्षेत्र में रामनगर गली-दो निवासी नीरज प्रताप विजिलेंस में सिपाही है। करीब दो महीने पूर्व नीरज की गंगानगर क्षेत्र निवासी पूजा से हुई थी।

तब किया था हंगामा

गुरुवार को पूजा का शव उसके कमरे में चारपाई पर पड़ा था। गले में रस्सी के भी निशान थे। मौके पर पहुंचे पूजा के मायके वालों ने पति और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर पर विजिलेंस सिपाही और परिजनों पर धारा-498ए, 304बी और 3/4 दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित फरार हैं, जल्द पकड़े जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी