परीक्षा फिटनेस टिप्स : शरीर रखें फिट, परीक्षा में रहेंगे हिट

बदलते मौसम में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्र-छात्राओं को फिजियोथेरेपिस्ट डा. मोहित शर्मा पांच-पी के फार्मूले से स्वयं को फिट रखते हुए परीक्षा में हिट रहने का टिप्स दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:10 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 10:10 AM (IST)
परीक्षा फिटनेस टिप्स : शरीर रखें फिट, परीक्षा में रहेंगे हिट
परीक्षा फिटनेस टिप्स : शरीर रखें फिट, परीक्षा में रहेंगे हिट

मेरठ, जेएनएन। बदलते मौसम में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्र-छात्राओं को फिजियोथेरेपिस्ट डा. मोहित शर्मा पांच-पी के फार्मूले से स्वयं को फिट रखते हुए परीक्षा में हिट रहने का टिप्स दे रहे हैं। फिजियोथेरेपिस्ट विभिन्न तरह की परेशानियों का निवारण बता रहे हैं। पांच-पी फार्मूला में पानी, प्रोटीन, पढ़ाई, फिजिकल और पैनिक न होना शामिल है। विद्यार्थी कभी भी पानी की मात्र न घटाएं। इससे मांसपेशियों में लचीलापन खत्म हो जाता है। प्रोटीन का सेवन जरूरी है। तीन बार घूमें या शारीरिक गतिविधियां करें

डा. मोहित शर्मा के अनुसार छात्रों को कम से कम तीन बीर 10-10 मिनट टहलना या अन्य मनपसंद शारीरिक गतिविधि में जरूर शामिल होना चाहिए। बिना वजह परेशान न हों। यह ध्यान रखें कि आप सफल या विफल होने वाले दुनिया के पहले या आखिरी व्यक्ति नहीं है। इसलिए खुश रहें। परीक्षा की तैयारी के दौरान बैठने के तरीकों पर विशेष ध्यान रखें। 90 डिग्री में बैठे

पढ़ाई करते समय 90 डिग्री एंगल में बैठने की कोशिश करें। कुर्सी-टेबल का चयन सुचारु रूप से होना चाहिए। पढ़ाई करते समय टाइट कपड़े न पहनें। कंधों की वर्जिश करते रहें। कंधों को क्लाक वाइज व एंटी क्लाक वाइज जरूर चलाएं। गर्म पानी का सेवन करें। शरीर के जिस अंग की मांसपेशियों में दर्द हो गर्म पानी से सिकाई करें। तेल की हल्की मालिश भी कर सकते हैं। लेटकर न पढ़ें। कुर्सी पर बैठने के दौरान पैरों के नीचे लकड़ी या रबड़ का टुकड़ा रखें। मांसपेशियों को आराम मिलेगा तथा पढाई में पूरी तरह मन भी लगेगा।

chat bot
आपका साथी