चेकिग के दौरान सिपाही पर चढ़ा दी टाटा मैजिक, चोटिल

मवाना नगर स्थित पुलिस चौकी पर सोमवार रात वाहनों की चेकिग के दौरान चालक ने सिपाही पर टाटा मैजिक चढ़ा दी। जिसमें सिपाही चोटिल हो गया। पुलिस ने मौके से भागते हुए चालक व उसके साथी को घेरकर दबोच लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 06:55 PM (IST)
चेकिग के दौरान सिपाही पर चढ़ा दी टाटा मैजिक, चोटिल
चेकिग के दौरान सिपाही पर चढ़ा दी टाटा मैजिक, चोटिल

मेरठ, जेएनएन। मवाना नगर स्थित पुलिस चौकी पर सोमवार रात वाहनों की चेकिग के दौरान चालक ने सिपाही पर टाटा मैजिक चढ़ा दी। जिसमें सिपाही चोटिल हो गया। पुलिस ने मौके से भागते हुए चालक व उसके साथी को घेरकर दबोच लिया। उक्त मामले में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मवाना नगर स्थित परीक्षितगढ़ संपर्क मार्ग मोड़ पर स्थित पुलिस चौकी पर दारोगा तीर्थपाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इस बीच मेरठ की तरफ से आ रही टाटा मैजिक संख्या यूपी14सीटी-1918 को सिपाही शाशिकांत ने रोकने का प्रयास किया। आरोपित चालक ने ब्रेक लगाने की बजाए सिपाही पर चढ़ा दी लेकिन उस समय सिपाही ने कूदकर जान बचाई। आरोप है आरोपित कुछ दूर जाकर आरोपित चालक ने गाड़ी रोकर फिर वापस मोड़कर लाया और सिपाही को निशाना बनाकर टक्कर मार दी। शुक्र रहा सिपाही के हाथ व पैर में हल्की चोट आई। गाड़ी लेकर भागते आरोपित चालक को पुलिस ने मवाना खुर्द पुलिस चौकी के दारोगा अवधेश आदि के साथ घेराबंदी कर ईदगाह के पास दबोच लिया। आरोपित ने चालक ने अपना नाम गुलफाम पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह व साथी ने महबूब पुत्र यूनुस निवासी इंचौली बताया। पुलिस ने मैजिक को सीज कर दिया और दारोगा तीर्थपाल सिंह ने आरोपित चालक व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि मैजिक को सीज कर दिया और आरोपित जेल जाएंगे।

- - - - - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी