Hookah Party in Meerut: अयान के साथियों पर शिकंजा कसने में पुलिस ने खींचे हाथ, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उठाए सवाल

डग आउट कैफे एंड रेस्टोरेंट मामले में पुलिस ने रवैया लचर ही नजर आ रहा है। नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बावजूद अयान पर पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 01:00 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 01:00 PM (IST)
Hookah Party in Meerut: अयान के साथियों पर शिकंजा कसने में पुलिस ने खींचे हाथ, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उठाए सवाल
Hookah Party in Meerut: अयान के साथियों पर शिकंजा कसने में पुलिस ने खींचे हाथ, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उठाए सवाल

मेरठ, जेएनएन। नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर नशे का आदी बनाने वाले अयान उल गैंग के शातिरों को पकडऩे में पुलिस रूचि नहीं दिखा रही है। एडीजी के निर्देश के बावजूद नौचंदी पुलिस आरोपितों को बचाने में जुटी है। नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बावजूद अयान पर पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया। गढ़ रोड शास्त्रीनगर स्थित डग आउट कैफे एंड रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाते अयान उल का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने कैफे मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने एसएसपी से मिलकर नौचंदी थाना क्षेत्र में हुक्का बार पर हुई कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाया है।

लड़कियों के परिवार आगे नहीं आ रहे

वहीं अयान का 400 ग्राम गांजा रखने के आरोप में चालान किया था। इस कारण उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस अयान का मोबाइल तक बरामद नहीं कर सकी। अयान के मोबाइल में गंभीर सुबूत हैं। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार का तर्क है कि लड़कियों के परिवार आगे नहीं आ रहे हैं, इसलिए अयान व उसके साथियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। डगआउट कैफे एंड रेस्टोरेंट में हुक्का बार का संचालन हो रहा था। उसके बाद भी खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय अधिकारी अर्चना ने बताया कि उनके पास हुक्का बार पर कार्रवाई का अधिकार नहीं है।

महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

वहीं इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने एसएसपी से मिलकर नौचंदी थाना क्षेत्र में हुक्का बार पर हुई कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बेटियों के साथ अश्लीलता करने वाला सिर्फ अयान नहीं बल्कि पूरा गैंग था। इसके बावजूद गैंग को नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने इस मामले में कप्तान से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई से सभी आरोपितों को जमानत मिल गई। पुलिस की कार्यशैली कठघरे में है। सरूरपुर में दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय नहीं मिलने और बिजली बंबा बाइपास स्थित कालोनी में ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव लटका मिला था। अभी तक उक्त मामलों में भी पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाई। हापुड़ में हुई दुष्कर्म की घटना पर भी रोष जताया है।

इनका कहना है

पुलिस अयान गैंग के बाकी शातिरों की धरपकड़ करेगी। नौचंदी पुलिस को आदेश जारी किए हैं। विवेचना की निगरानी सीओ करेंगे।

- अजय साहनी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी