डीएम ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का रूम निरीक्षण

जिलाधिकारी के. बालाजी ने शनिवार को आइटीआइ साकेत में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 09:14 PM (IST)
डीएम ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का रूम निरीक्षण
डीएम ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का रूम निरीक्षण

मेरठ, जेएनएन। जिलाधिकारी के. बालाजी ने शनिवार को आइटीआइ साकेत में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सीसीटीवी से की जा रही मानिटरिग का भी जायजा लिया। साथ ही अपने सामने स्ट्रांग रूम को खुलवाकर भी जांच की। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में 24 घंटे कड़ी सुरक्षा में रहती हैं। इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं, वर्तमान में आइटीआइ साकेत स्ट्रांग रूम में 3505 बैलेट यूनिट व 3401 कंट्रोल यूनिट व 3702 वीवी पैट मशीनें हैं, यह सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मार्शल पिच कंकरखेड़ा में 8400 वर्ग फीट में नया ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाया जा रहा है। इसके निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। उसका कार्य भी प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गब्र्याल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनेश कुमार व दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

एबीवीपी ने चलाया संपर्क कार्यक्रम : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई ने संगठन के विस्तार के लिए शनिवार को संपर्क अभियान चलाया। जिसमें कंकरखेड़ा व मोदीपुरम इलाके में जाकर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अंकित स्वामी ने बताया संगठन के ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ नगर की कार्यकारिणी बनाई जा रहीं हैं। रविवार को कंकरखेड़ा व मोदीपुरम भाग को मिलाकर एक इकाई का गठन किया जाएगा। इस मौके पर महानगर संगठन मंत्री सनी तोमर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ध्रुव गोस्वामी, महानगर मंत्री राहुल सिंह व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी