बस में सामूहिक दुष्‍कर्म : बर्खास्त फौजी ने साथी संग मिलकर की थी दरिंदगी, ऐसे आया शिकंजे में Meerut News

मेरठ में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात का राजफाश करते हुए पुलिस ने बर्खास्त फौजी को गिरफ्तार कर लिया। हाल में फौजी रोडवेज की अनुबंधित बस चलाता है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:00 AM (IST)
बस में सामूहिक दुष्‍कर्म : बर्खास्त फौजी ने साथी संग मिलकर की थी दरिंदगी, ऐसे आया शिकंजे में Meerut News
मेरठ में चलती बस में सामूहिक दुष्‍कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बर्खास्त फौजी सुनील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। हाल में फौजी रोडवेज की अनुबंधित बस चलाता है। सुनील चौधरी ही रोडवेज बस स्टैंड से महिला को बैठाकर अपने आवास देवलोक कालोनी ले गए, जहां पर सुनील ने अपने साथी अरविंद के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

बस चालक ने की थी बात

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकाली। कॉल डिटेल में सामने आया कि महिला ने घर से निकलते ही अनुबंधित बस के चालक सुनील चौधरी को कॉल की थी। पुलिस ने सुनील चौधरी के नंबर पर कॉल की, पता चला कि रोडवेज की अनुबंधित बस का चालक है, उसकी बस मेरठ से गाजियाबाद तक जाती है। रात के समय सुनील चौधरी बस को गाजियाबाद से लेकर मेरठ आ रहा था। उसने बस के परिचालक अरिवंद को उसके घर मोदीनगर उतार दिया था। रोडवेज बस स्टैंड पर बस पहुंचते ही सुनील चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुनील चौधरी से थाने ले जाकर पूछताछ की।

पहले भी कर चुकी थी सफर

पुलिस के मुताबिक, सुनील चौधरी ने बताया कि महिला पहले भी उसकी बस में सफर कर चुकी है। जब से महिला का नंबर लेकर बातचीत होती रहती थी। महिला ने कॉल कर अपने मायके जाने के बारे में बातचीत की थी। रोडवेज बस स्टैंड पर महिला मिल गई थी, जिसे बस में बैठाकर अपने आवास देवलोक कालोनी ले गए, जहां पर सुनील चौधरी और परिचालक अरविंद ने महिला के साथ बैठकर शराब पी। उसके बाद रातभर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। नशे में होने की वजह से महिला को दिल्ली रोड स्थित मेवला पुल के पास छोड़ दिया।

लोगों ने दी पुलिस को सूचना

उसके बाद सुनील और अरविंद बस में रोडवेज बस स्टैंड से सवारी भरकर गाजियाबाद के लिए निकल गए। महिला इतनी बदहवास थी कि उस पर चला नहीं जा रहा था। आसपास के लोगों ने महिला को सड़क किनारे लेटे देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। महिला का मोबाइल भी सुनील चौधरी के आवास पर ही रह गया था। पुलिस अब महिला का मोबाइल सुनील चौधरी के घर बरामद करने में लगी है। साथ ही ब्रह्मपुरी थाने में महिला के पति की तरफ से मुकदमा दर्ज आरोपित चालक सुनील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सुनील चौधरी बिहार के गया में सेना में चालक पद पर तैनात था। 2006 में तेल चोरी के आरोप में उसे बर्खास्त कर दिया था। तब से रोडवेज की अनुबंधित बस चला रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला की अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई।

chat bot
आपका साथी