घर से अगवा कर बच्‍ची की हत्‍या, खेत में मिला शव, दुष्‍कर्म की भी आशंका Meerut News

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में घर के अंदर सो रही बच्ची को अगवा कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को जंगल में फेंक कर आरोपी फरार हो गया है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 11:56 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 12:58 PM (IST)
घर से अगवा कर बच्‍ची की हत्‍या, खेत में मिला शव, दुष्‍कर्म की भी आशंका Meerut News
घर से अगवा कर बच्‍ची की हत्‍या, खेत में मिला शव, दुष्‍कर्म की भी आशंका Meerut News

मेरठ, जेएनएन। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में घर के अंदर सो रही बच्ची को अगवा कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को जंगल में फेंक कर आरोपी फरार हो गया है। कॉलोनी के लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। मंगलवार की सुबह बच्‍ची का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसी के घर सो गई थी बच्‍ची

लिसाड़ी गेट फतेहउल्‍लापुर निवासी युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। सोमवार की रात उसकी सात वर्षीय बेटी खेलते-खेलते पडो़सी शहजाद के मकान में सो गयी थी। रात 11 बजे बच्ची की मां पड़ोसी के घर आ गयी। रात एक बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे। उसके बाद सभी लोग सो गये। पीड़ित युवक का कहना है कि सुबह छह बजे वह सोकर उठा तो उसकी बच्‍ची गायब थी।

पुलिस को मिले कुछ साक्ष्‍य

आसपास कालोनी के लोगों ने बच्‍ची के बारे में पूछताछ की। लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लग पाया। परिजन बच्ची को तलाश कर ही रहे थे। उसी दौरान नौ बजे सैफू अपने खेतों पर पहुंचा तो खेत में बच्‍ची का शव पड़ा हुआ था। उसने शोर मचा दिया, शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया, जिसके बाद शिनाख्‍त हो पाई। वहीं इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल का कहना है कि टीम को साथ लेकर हत्यारोपी की पड़ताल की जा रही है। कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी