बागपत में कहीं जानलेवा साबित न हो जाए ये खतरनाक स्‍टंट, ट्रैक्‍टर प्रतियोगिता के वीडियो वायरल

बागपत में छपरोली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में खोखर ट्रैक्टर प्रतियोगिता के नाम पर यमुना खादर में खतरनाक ढंग से स्‍टंट बाजी की गई। प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर को हुआ जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:08 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:08 AM (IST)
बागपत में कहीं जानलेवा साबित न हो जाए ये खतरनाक स्‍टंट, ट्रैक्‍टर प्रतियोगिता के वीडियो वायरल
बागपत में ट्रैक्‍टर प्रतियोगिता के वीडियो खतरनाक स्‍टंट के पुख्‍ता प्रमाण हैं।

बागपत, जेएनएन। बागपत जिले के बड़ौत में छपरोली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में खोखर ट्रैक्टर प्रतियोगिता के नाम पर यमुना खादर में मौत की बाजी लगाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर को हुआ, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे। आयोजकों ने प्रतियोगिता में शर्त रखी गई कि 10 हॉर्स पावर तक के ट्रैक्टर ही प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कहीं ऐसे खतरनाक स्‍टंट जानलेवा साबित न हो जाएं।वहीं दूसरी ओर एसपी अभिषेक कुमार ने कहा की मामले की जांच कराई जाएगी। 

पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं

जेसीबी ट्रैक्टर एक्स्ट्रा वेट रेडियल टायर नहीं होंगे और टायर में पानी मान्य होगा। प्रतियोगिता यमुना खादर के खेतों में की गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक रेतीली जमीन में स्पीड के साथ पिछले दो पहियों पर ट्रैक्टर को चलाते नजर आए। कभी पीछे तो कभी आगे दौड़ लगाते रहे। वहां मौजूद वहां काफी लोगों की प्रतियोगिता को देखने पहुंचे और मोबाइल से स्टंट के वीडियो भी बनाए। प्रतियोगिता में स्टंट इतने खतरनाक थे कि बड़ा हादसा हो सकता था। इस प्रतियोगिता की पुलिस प्रशासन को भनक नहीं पाई है। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि उन्हें भी गांव के यमुना खादर में ट्रैक्टर प्रतियोगिता होने की जानकारी मिली है।

chat bot
आपका साथी