COVID-19 2Wave in Meerut: हर दिन मिल रहे 100 से ज्‍यादा मरीज, यहां देखें इस महीने के आंकड़े

कोरोना की नई लहर बेकाबू नजर आ रही है। रोजाना सौ से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण की दर पिछले साल जून व सितंबर से कम चल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या रिकार्ड स्तर पर पहुंच जाएगी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:04 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:04 AM (IST)
COVID-19 2Wave in Meerut: हर दिन मिल रहे 100 से ज्‍यादा मरीज, यहां देखें इस महीने के आंकड़े
मेरठ में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

मेरठ, जेएनएन। कोरोना की नई लहर बेकाबू नजर आ रही है। रोजाना सौ से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण की दर पिछले साल जून व सितंबर से कम चल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या रिकार्ड स्तर पर पहुंच जाएगी। नई लहर में संक्रमण की दर चार गुना बताई जा रही है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि शुक्रवार को 6715 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 147 कोरोना मरीज मिले हैं। गुरुवार को सरधना में 14 मरीज मिले थे, जिनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग की गई। इसमें शुक्रवार को 30 नए मरीज मिले हैं। संक्रमण गांवों में भी तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस दौरान 499 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं।

एक साल में कितना बदला कोरोना

तारीख             अप्रैल 2020               अप्रैल 2021

एक अप्रैल     65 जांच-एक मरीज          5313 जांच-64 मरीज

दो अप्रैल          75 जांच-छह मरीज           6219 जांच-75 मरीज

तीन अप्रैल       54 जांच-पांच मरीज           5754 जांच-58 मरीज

चार अप्रैल        56 जांच-सात मरीज          4753 जांच-91 मरीज

पांच अप्रैल        23 जांच-शून्य मरीज         5376 जांच-74 मरीज

छह अप्रैल         71 जांच-शून्य मरीज         6128 जांच-108 मरीज

सात अप्रैल        87 जांच-दो मरीज             6197 जांच-119 मरीज

आठ अप्रैल        32 जांच-एक मरीज           6989 जांच-165 मरीज

नौ अप्रैल          87 जांच-छह मरीज             6715 जांच-147 मरीज 

chat bot
आपका साथी