Corona Vaccine In Meerut: मेरठ में आम लोगों को इस महीने तक वैक्‍सीन लगने की उम्‍मीद, मार्च तक कवर होंगे 14 लाख

मेरठ में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने कहा कि दूसरे फेज में 38 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को कवर किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस होमगार्ड नगर निगम एवं अन्य विभागों में कार्यरत लोगों की जानकारी मांगी है। तैयारियां की जा रही हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 09:20 AM (IST)
Corona Vaccine In Meerut: मेरठ में आम लोगों को इस महीने तक वैक्‍सीन लगने की उम्‍मीद, मार्च तक कवर होंगे 14 लाख
मेरठ में आम लोगों को कोरोना वैक्‍सीन के लिए कुछ महीने इंतजार करना होगा।

मेरठ, जेएनएन। Corona Vaccine In Meerut आपको और हमें वैक्सीन कब तक लगेगी...कुछ ऐसे प्रश्न जेहन में उठने लगे हैं। केंद्र सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच देने का निर्णय लिया, जिसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर और आम लोगों का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मार्च तक करीब 14 लाख लोगों को कवर कर लिया जाएगा। दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। आम लोगों को जून-जुलाई तक वैक्सीन मिलने की उम्मीद है।

38 हजार फ्रंटलाइन वर्कर कवर होंगे

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने कहा कि दूसरे फेज में 38 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को कवर किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस, होमगार्ड, नगर निगम एवं अन्य विभागों में कार्यरत लोगों की जानकारी मांगी है। इनका पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इसके बाद तीसरे फेज के तहत 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस उम्र वर्ग के लोग कोरोना संक्रमण के ज्यादा शिकार हुए। जिले की 41 लाख आबादी में से करीब 25 फीसद यानी 12.50 लाख लोगों की उम्र 50 से ज्यादा का अनुमान है। इन्हें मार्च तक टीकाकरण में कवर कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 50 वर्ष से कम उम्र के शुगर, हार्ट, किडनी, बीपी व अन्य बीमारियों वाले लोगों को भी हाई रिस्क जोन में शामिल करते हुए मार्च तक टीका लगा दिया जाएगा।

दो बार में ही 14 हजार को लग जाएगी वैक्सीन

16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद जल्द से जल्द पहले चरण को संपन्न करना होगा। सीएमओ डा. अखिलेश ने बताया कि हर सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। एक केंद्र पर एक दिन में सौ लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस प्रकार 71 सत्र में सोमवार व शुक्रवार को 14 हजार लोगों को टीका लगा दिया जाएगा। अगले एक और सत्र में सभी 19 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी