दीक्षांत समारोह में 992 को मिलेगी डिग्री

मेरठ : चौ. चरण सिंह विवि के 29वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को 992 छात्र-छात्राओं को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Nov 2017 02:07 AM (IST) Updated:Thu, 16 Nov 2017 02:07 AM (IST)
दीक्षांत समारोह में 992 को मिलेगी डिग्री
दीक्षांत समारोह में 992 को मिलेगी डिग्री

मेरठ : चौ. चरण सिंह विवि के 29वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को 992 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें 58.36 फीसद छात्र व 41.63 फीसद छात्राएं हैं। स्नातक, परास्नातक और पीएचडी में 579 पुरुषों और 413 महिलाओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। स्नातक में 70 महिला 288 पुरुष, परास्नातक में 304 महिला व 263 पुरुष और पीएचडी में 39 महिला व 28 पुरुषों को चयनित किया गया है। वहीं पदक पाने वालों की संख्या 141 हैं। इनमें 27.66 फीसद पुरुष हैं जबकि महिलाओं की संख्या 72.34 फीसद है। स्वर्ण पदक पाने वालों में 102 महिलाएं एवं 38 पुरुष हैं। वहीं एक अन्य पुरुष को रजत पदक मिल रहा है।

अंतिम चरण में तैयारी

विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में है। बुधवार तक विवि की ओर से जारी पदकों की सूची पर आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद पदकों की लिस्ट अपडेट कर दी गई है। पदक प्राप्त करने वालों की सूची भ्ज्ञी विवि की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। बुधवार को भी काफी संख्या में पदक प्राप्त करने वाले छात्रों ने विवि में अपने विवरण नोट कराए और समारोह में परिजनों के लिए पास भी बनवाए। उधर सैन्य बैंड की धुन पर राज्यपाल को सलामी देने के लिए एनसीसी कैडेट जमकर अभ्यास कर रहे हैं। समारोह के रिहर्सल भी किए जा रहे हैं जिससे समारोह के दिन कोई चूक न रह जाए।

प्रेक्षागृह का बदला रूप

दीक्षांत समारोह को देखते हुए विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह का भी कायाकल्प कर दिया गया है। रंग-रोदन के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही विवि परिसर के अन्य स्थलों पर सफाई कराई जा रही है।

इस प्रकार है पदकों की संख्या

वर्ष 2017

कुलाधिपति रजत पदक : 01

डा. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक : 01

कुलपति स्वर्ण पदक : 117

प्रायोजित स्वर्ण पदक : 38

विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र : 138

किसान ट्रस्ट के पुरस्कार : 02

वर्ष 2016

कुलपति स्वर्ण पदक : 08

प्रायोजित स्वर्ण पदक : 03

विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र : 08

chat bot
आपका साथी