कांग्रेस ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव तिगरी से निलोहा तक महंगाई हटाओ प्रति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 07:50 PM (IST)
कांग्रेस ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा
कांग्रेस ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

मेरठ,जेएनएन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव तिगरी से निलोहा तक महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली। इस दौरान तिगरी में नुक्कड़ सभा में महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा के लिए कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जाटव के नेतृत्व में गांव तिगरी में ब्लाक अध्यक्ष चौ.यज्ञवीर के आवास पर एकत्र हुए। यहां नुक्कड़ सभा जिला उपाध्यक्ष समेत वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर चिता जतायी। इसके बाद तिगरी गांव से निलोहा तक महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के माध्यम से बढ़ती महंगाई का विरोध किया और पत्रक वितरित वितरित किये और डीजल-पेट्रोल, गैस के दाम व बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की गई। कहा गया कि महंगाई से आमजन परेशान हैं। इसके बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही। पदयात्रा में विनोद कुमार कामिल, डा. नसीम रजा, इरशाद, बिजेंद्र कुमार, बिटटू, रविद्र कुमार, रोबिन सिंह आदि थे। कृषि कानूनों की वापसी किसानों की जीत: सरधना में नगर अध्यक्ष इकरामुदीन अंसारी व सरूरपुर अध्यक्ष इमरान अख्तर के नेतृत्व में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा तहसील रोड के पशु अस्पताल से निकाली गई। यह यात्रा बस स्टैंड पुलिस चौकी, देवी मंदिर से होते हुए अशोक की लाट पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानून वापस लेने को किसानों की जीत बताया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैंडल जलाकर कृषि कानून के विरोध में आंदोलन के समय किसानों के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी। अरविद तालियान, जितेंद्र पांचाल, दौराला नगर अध्यक्ष डा. जुनैद व नईम त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी