जेईई मेंस में सफल हुए शहर के होनहार

आइआइटी व अन्य इंजीनिय¨रग कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए आयोजित जेईई मेंस परीक्षा में मेरठ के होनहार छात्र भी सफल हुए हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 09:00 AM (IST)
जेईई मेंस में सफल हुए शहर के होनहार
जेईई मेंस में सफल हुए शहर के होनहार

जेएनएन, मेरठ। आइआइटी व अन्य इंजीनिय¨रग कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए आयोजित जेईई मेंस परीक्षा में मेरठ के होनहार छात्र भी सफल हुए हैं। मेंस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होंगे। जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी। कक्षा 12वीं में पीसीएम यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ पढ़ाई करने वाले अधिकतर छात्र जेईई की तैयारी बोर्ड परीक्षा के साथ ही करते हैं। मेंस में सफल होने के बाद अभ्यर्थी अब एडवांस की तैयारी में जुट जाएंगे। जेईई मेंस के रिजल्ट में छात्रों के जनवरी और सितंबर दोनों मेंस एग्जाम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया है। मेरठ से भी छह सौ से अधिक छात्र जेईई एडवांस के लिए सफल हुए हैं। फिटजी के मेरठ शाखा प्रमुख कुमार गौरव का दावा है कि शाखा से 157 छात्र जेईई मेंस में सफल हुए हैं और आइआइटी में बीटेक में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस में हिस्सा लेंगे। इनमें माधव गुप्ता को 800वीं रैंक मिली है। इनके अलावा तपीशी कौर को 824, अक्षत वर्मा 957, शिवम ¨सघल 2,635, शिवांश मित्तल 2,787, काíतक ¨जदल 2668, समर्थ गोयल 3259, अर्जुन ¨सह 3258, अंशुल अग्रवाल 3397, विभोर गोयल 3846, समर्थ त्रिपाठी 4141, आदित्य जैन 6039, अभय शुकालिया 6959, रितिक राठी 7441, अवनी अग्रवाल 7451, इशी गुप्ता 8104, कमल जोशी 8831, अनमोल पाल 9034, अर्जुन अंगरिषी 9626 रैंक हासिल की है। विद्या मंदिर क्लासेस के निदेशक वैभव तिवारी का दावा है कि मेरठ सेंटर के छात्र अंतरिक्ष गुप्ता को 99.55 परसेंटाइल, पारित कंसल को 97.95 परसेंटाइल, सार्थ वत्स को 97.72 परसेंटाइल, नमन गोयल को 96.44 परसेंटाइल, अíचत मित्तल को 94.36 परसेंटाइल और ओम राणा को 94.27 परसेंटाइल मिले हैं। इनके अलावा शहर के होनहारों में अक्षित शर्मा को 97.61 परसेंटाइल, वंशिता गर्ग को 99.67 परसेंटाइल, अंशुल अग्रवाल को 99.70 परसेंटाइल के साथ जेईई मेंस में सफल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी