60 घंटे के दुखदायी सफर के बाद मिली 'मंजिल'

असम के डिब्रूगढ़ से चली ट्रेन 60 घंटे बाद रविवार सुबह 10.50 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। भीषण गर्मी से यात्री बेहाल थे। पहले इस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक आना था। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों के 645 यात्री सवार थे। इसलिए ट्रेन मेरठ तक विस्तारित कर दी गई। हालांकि मेरठ से पहले ही अधिकांश यात्री उतर गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:06 AM (IST)
60 घंटे के दुखदायी सफर के बाद मिली 'मंजिल'
60 घंटे के दुखदायी सफर के बाद मिली 'मंजिल'

मेरठ, जेएनएन। असम के डिब्रूगढ़ से चली ट्रेन 60 घंटे बाद रविवार सुबह 10.50 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। भीषण गर्मी से यात्री बेहाल थे। पहले इस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक आना था। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों के 645 यात्री सवार थे। इसलिए ट्रेन मेरठ तक विस्तारित कर दी गई। हालांकि मेरठ से पहले ही अधिकांश यात्री उतर गए। यहां केवल छह जनपदों के 103 यात्री ही उतरे। इनमें 22 बच्चे भी थे। स्टेशन पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बताते चलें कि 18 मई को बिहार के अररिया ट्रेन रवाना होने के दौरान सिटी स्टेशन पर अव्यवस्था फैल गई थी। रविवार को स्थानीय पुलिस और मीडिया को प्लेटफार्म पर नहीं जाने दिया गया। लॉबी में ही यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी लॉबी में ही रहे। स्टेशन की पार्किंग में अलग-अलग स्थानों के लिए रोडवेज बसें खड़ी थीं। भोजन और पानी देकर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

आठ जनपदों के यात्री नहीं पहुंचे

21 मई रात 11.13 पर डिब्रूगढ से चलकर ट्रेन रविवार को मेरठ पहुंची तो 103 यात्री उतरे। शासन ने मेरठ के 29 यात्रियों की सूची भेजी थी, लेकिन उतरे केवल पांच। किला परीक्षितगढ़ निवासी कमलनाथ का कहना है कि दो काम से काम बंद था और भूखों मरने की नौबत थी। शामली निवासी मुश्ताक ने बताया कि कानपुर से रूट बदलने के बाद ट्रेन जगह-जगह रुकी रही। गर्मी से बुरा हाल था। अलीगढ़ समेत कई स्थानों के लोग बीच में ही उतर गए। मेरठ की अपेक्षा अन्य स्टेशनों पर सख्ती नहीं थी। रास्ते में पांच छह स्थानों पर खाने की व्यवस्था थी। सिटी स्टेशन पर सर्वाधिक संख्या 48 शामली निवासियों की थी। गाजियाबाद के तीन, सहारनपुर के 25 बागपत के 15 रामपुर के सात यात्री थे। हापुड़, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, मुजफ्फरनगर के यात्री नहीं आए। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया वाया प्रयागराज, लखनऊ और खुर्जा के बाद मेरठ पहुंची। स्टेशन पर एडीएम वित्त सुभाष चंद प्रजापति, नोडल अधिकारी प्रवीणा अग्रवाल, यातायात पर्यवेक्षक उपेंद्र सिह मौजूद रहे। जनपद पूर्व सूची के अनुसार यात्रियों की संख्या जो यात्री आए

मेरठ 29 5

रामपुर 33 7

गाजियाबाद 339 3

सहारनपुर 24 25 बागपत 13 15

शामली 54 54

गौतमबुद्ध नगर 01 -

हापुड़ 3 -

बिजनौर 16 -

मथुरा 12 -

संभल 22 -

मुजफ्फर नगर 44 -

अलीगढ़ 30 -

बुलंदशहर 25 -

chat bot
आपका साथी