मेरठ में लगेगा बच्चों का कवि दरबार, जानिए आज के अन्‍य कार्यक्रम

मेरठ शहर में आज तमाम कार्यक्रम निर्धारित हैं। श्रीगुरु तेग बहादुर साहिबजी के प्रकाश पर्व को समर्पित बच्चों का कवि दरबार गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब लेखानगर में दोपहर 2 बजे से लगेगा। जिसे सुनने के लिए मेरठ समेत कई शहरों के लोग जुटेंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 09:01 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 09:01 AM (IST)
मेरठ में लगेगा बच्चों का कवि दरबार, जानिए आज के अन्‍य कार्यक्रम
मेरठ में आज बच्‍चों का कवि दरबार आयोजित किया जाएगा।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ शहर में आज तमाम कार्यक्रम निर्धारित हैं। श्रीगुरु तेग बहादुर साहिबजी के प्रकाश पर्व को समर्पित बच्चों का कवि दरबार गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब लेखानगर में दोपहर 2 बजे से लगेगा। जिसे सुनने के लिए मेरठ समेत कई शहरों के लोग जुटेंगे। गुरुद्वारा श्रीगुरु तेग बहादुर साहिबजी सेक्टर-3 शास्त्रीनगर में विशेष गुरुमत समागम शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दर्पण कला केंद्र नाट्य संस्थान का डीएन पीजी कालेज आडिटोरियम में रंगोत्सव-2021 समारोह आज होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होंगे जबकि नाटक खटकराम का मंचन शाम 6 बजे होगा। भारतीय विज्ञान संचारक समूह के वेबिनार में मेरठ की परिषदीय स्कूल शिक्षिका का विज्ञान गीत एवं कविता पर वक्तव्य शाम 5 बजे होगा। स्वामी पूर्णानंद सरस्वतीजी का जन्मदिवस समारोह बच्चा पार्क के निकट आइएमए परिसर में सुबह 10:45 बजे से होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शांता स्मारक कन्या इंटर कालेज नौचंदी में बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

कायस्थ सक्सेना सभा का वार्षिक उत्सव 'यथावत' भगवान पैलेस में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। समाज विकास संस्थान का स्वच्छ पेयजल पर राष्ट्रीय सेमिनार बीडीएस इंस्टीट्यूट जागृति विहार में सुबह 11 बजे से होगा। फ्रेश माइंड स्टूडिया कैलाशपुरी में डांस, माडलिंग व गायन प्रतियोगिता का आडिशन दोपहर 12 बजे से होगा। बुढ़ाना गेट व्यापार संघ का अपार चेंबर जीमखाना में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

प्रताप राव गुर्जर स्मृति समिति का बलिदान दिवस समारोह सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में दोपहर 1:30 बजे से है। मेरठ ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन लोहिया नगर मंडी गेट पर सभा का आयोजन दोपहर 2 बजे से करेगी। हरित पर्याय पत्रिका का नारी तू नारायणी सम्मान समारोह होटल हारमनी इन में शाम 4 बजे से शुरू होगा। इनर व्हील मेरठ स्टार का होली मिलन कार्यक्रम दीवान पब्लिक स्कूल के निकट साधना धूम में शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के शास्त्रीनगर गुरुद्वारा रोड एंपायर पैलेस के पास स्थित कार्यालय का शुभारंभ शाम 4:30 बजे होगा। 

chat bot
आपका साथी