मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले ईवीएम से कोई नहीं कर सकता छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एन वेंक्टेश्वर लू ने मंगलवार को संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। कहा कि अज्ञानता के चलते लोग ईवीएम पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि ईवीएम से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ संभव नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 10:00 AM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 10:00 AM (IST)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले ईवीएम से कोई नहीं कर सकता छेड़छाड़
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले ईवीएम से कोई नहीं कर सकता छेड़छाड़

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एन वेंक्टेश्वर लू ने मंगलवार को संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। कहा कि अज्ञानता के चलते लोग ईवीएम पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि ईवीएम से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ संभव नहीं है।

सर्किट हाउस में समीक्षा के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। इस दौरान ईवीएम पर लगने वाले छेड़छाड़ के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग अज्ञानता में इस प्रकार का आरोप लगा रहे हैं। जबकि कई बार निर्वाचन आयोग ईवीएम की जांच और छेड़छाड़ के लिए लोगों को आमंत्रित भी कर चुका है। किसी भी हाल में ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है। बताया कि ईवीएम से चुनाव होने के कारण मतदात के दौरान होने वाली तमाम समस्याओं का निदान हो गया है। अब वीवी पैट मशीन का प्रयोग भी प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में होगा। लोस चुनाव की घोषणा को लेकर हुए सवाल पर कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी है, लेकिन निर्णय भारत निर्वाचन आयोग को करना है। इस दौरान आयुक्त अनीता सी मेश्राम, डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ आर्यका अखौरी, एडीएम प्रशासन रामचंद्र मौजूद रहे। मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या कम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी लू ने बताया कि मेरठ मंडल में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले औसतन महिला मतदाताओं की संख्या कम है। यहां एक हजार पुरुषों पर 815 महिलाओं का नाम सूची में दर्ज है। जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 885 दर्ज है। अभी सूची में 70 महिला मतों का अंतर है। ऐसे में अधिकारियों को अधिक गंभीरता के साथ अभियान चलाकर महिला मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने के लिए कहा है। पाठ्यक्रम में शामिल होगी निर्वाचन प्रक्रिया

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्‍‌नेश सिंह ने बताया कि भावी पीढ़ी को चुनाव के संबंध में समझाने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। लोकसभा और विधानसभा के साथ पंचायत चुनाव प्रक्रिया को समझाने के लिए शैक्षिक पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जिसे कक्षा 6 से इंटर तक के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। युवा चुनाव से जुड़ी तमाम प्रक्रिया को आसानी से समझ सकेंगे। एक प्रतिशत युवा ही बन सके हैं मतदाता

आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने बताया कि जनपद की कुल आबादी का चार प्रतिशत युवा वर्ग है। लेकिन अभी एक प्रतिशत युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सका है। अभी जिले में कुल 24 लाख 54 हजार 010 मतदाता है। इसके अलावा ऑनलाइन 52 हजार 562 आवेदन 20 अक्टूबर तक प्राप्त हुए हैं।

chat bot
आपका साथी