सहारनपुर में हिस्‍ट्रीशीटर सन्नी नागपाल की संपत्‍तियों पर चला बुलडोजर, दो अवैध निर्माण किए ध्‍वस्‍त

Bulldozer In Saharanpur सहारनपुर में सोमवार हिस्ट्रीशीटर सन्‍नी नागपाल के दो अवैध निर्मार्णों को विकास प्राधिकरण ने ध्‍वस्‍त कर दिया। इसके लिए प्रशासन की ओर से सुबह से ही तैयारियां की जा रही थी। सन्‍नी के हाजी इकबाल से भी कनेक्‍शन हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 11:34 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 02:57 PM (IST)
सहारनपुर में हिस्‍ट्रीशीटर सन्नी नागपाल की संपत्‍तियों पर चला बुलडोजर, दो अवैध निर्माण किए ध्‍वस्‍त
Bulldozer In Saharanpur सहारनपुर में सन्नी नागपाल की संपत्‍तियों बुलडोजर चलाया गया।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। Bulldozer In Saharanpur सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने सोमवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर सन्नी नागपाल की दो सम्पत्त्तियों पर बुलडोजर चला दिया। विकास प्राधिकरण के वीसी आशीष कुमार ने बताया कि खुर्द अड्डे से आगे, स्कूल के बराबर में, जनता रोड पर भूतल में लगभग 08 दुकानों की नींव का कार्य किया गया है, स्थल निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई स्वीकृति न दिखाये जाने पर उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 26, 27, 28 (1) व 28 (2) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए विकास प्राधिकरण ने प्रकरण में अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त किये जाने के आदेश दिए थे। खुद ध्वस्त नहीं करने पर आज प्राधिकरण ने सन्नी नागपाल के 2 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

हाजी इकबाल से भी है कनेक्‍शन

बता दें कि करीब दो महीने पहले सहारनपुर में पुलिस पर हाथ छोड़कर चर्चा में आए प्रॉपर्टी डीलर सन्नी नागपाल की संपत्‍तियों पर बुलडोजर चलाया गया। इसकी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। आरोपित पर जानलेवा हमला और धोखाधड़ी का मुकदमा पहले से दर्ज है। यह मामला सहारनपुर पुलिस से धक्का-मुक्की करने के बाद दर्ज किया गया था। सन्नी नागपाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। उस पर धोखाधड़ी कर जमीन कब्जाने का आरोप हैं। पुलिस का दावा है कि सन्नी नागपाल और अजय चांदना का हाजी इकबाल से कनेक्शन है।

फर्जी दस्‍तावेज तैयार कब्‍जे की कोशिश

शिव विहार कॉलोनी के नितिन अग्रवाल ने तहरीर में बताया था कि उसकी जमीन जनता रोड पर है। इस जमीन के पास सन्नी नागपाल की भी जमीन पड़ी हुई है, जो सन्नी की सास के नाम पर है। आरोप है कि सन्नी नागपाल और उसके साथियों ने नितिन अग्रवाल की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और कब्जा करने की कोशिश की। जब नितिन अग्रवाल ने 24 मार्च 2022 को जमीन की जांच कराई। कानूनगो और पटवारी ने मौके पर जाकर जांच की तो सन्नी नागपाल के कागजात फर्जी निकले।

किया गया था जानलेवा हमला

आरोप है कि सन्नी नागपाल ने अपने साथी हर्ष नागपाल, सागर, अजय चांदना, जुनैद, इंतजार और 20 से 25 अज्ञात लोगों के साथ नितिन अग्रवाल पर जानलेवा हमला किया। उसे बुरी तरह से पीटा। नितिन अग्रवाल ने सभी के खिलाफ तहरीर दी थी। इस तहरीर पर सन्नी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एक अन्य मामले में सन्नी नागपाल, सागर नागपाल, अशोक सचदेवा, सुमित अरोड़ा, राजकुमार ठकराल को नामजद कराया गया है। इन सभी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप है।

ये बोले एसएसपी

थाना जनकपुरी क्षेत्र में 25 अप्रैल की देर रात को तीन युवकों सन्नी नागपाल, अजय, प्रमोद ने शराब के नशे में खूब उत्पात मचाया था। इन्होंने पुलिस के साथ गाली-गलौच कर धक्का-मुक्की की थी। पुलिस का दावा है कि सन्नी नागपाल और अजय चांदना का हाजी इकबाल से कनेक्शन है। एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि सन्नी नागपाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनके ऊपर लगे सभी आरोपों की सघन पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी