इंटर्नशिप के साक्षात्कार में पेट्रोल-डीजल इंजन में अंतर के सवाल में अटक गए बीटेक डिग्रीधारी Meerut News

द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत गुरुवार को नगर निगम में इंटर्नशिप के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। विभिन्न विभाग के 25 पदों पर अभ्यर्थियों को रखा जाना है। गुरुवार को बीटेक सिविल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्रीधारी चार अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचे।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 02:35 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 02:35 PM (IST)
इंटर्नशिप के साक्षात्कार में पेट्रोल-डीजल इंजन में अंतर के सवाल में अटक गए बीटेक डिग्रीधारी Meerut News
द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत इंटर्नशिप साक्षात्कार।

मेरठ, जेएनएन। द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत गुरुवार को नगर निगम में इंटर्नशिप के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। विभिन्न विभाग के 25 पदों पर अभ्यर्थियों को रखा जाना है।

गुरुवार को बीटेक सिविल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्रीधारी चार अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी सन्तोष शर्मा और अवर अभियंता अनुज कुमार ने साक्षात्कार लिया। अभ्यर्थियों से पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन में क्या अंतर है। जेट इंजन क्या होता है। गैसोलीन क्या होता है। हाइड्रोलिक तकनीक क्या है। न्यूटन के तीन नियम क्या हैं। किस सिद्धांत पर काम करती है...जैसे सवाल पूछे गए। जिनमें पेट्रोल डीजल इंजन में अंतर के सवाल पर अभ्यर्थी सही जवाब अभ्यर्थी नहीं दे सके। केंद्र सरकार की स्कीम के तहत यह इंटर्नशिप कराई जानी है। गोशाला प्रबंधन, निर्माण सम्बंधित काम, मार्ग प्रकाश, सैनिटाइजेशन व कचरा प्रबंधन जैसे विषयों में इंटर्नशिप कराई जानी है। इंटर्नशिप के तहत प्रति माह 10000 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। मालूम हो कि 27 अक्टूबर को भी साक्षात्कार लिया गया था। केवल तीन अभ्यर्थी आए थे। जिसके बाद पांच नवम्बर को अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन चार अभ्यर्थी ही पहुंचे। कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वेटरनरी के अभ्यर्थियों ने रूचि नहीं दिखाई है। 

chat bot
आपका साथी