राष्ट्र को समर्पित है भाजपा की विकास यात्रा : अजेय

भाजपा अगर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो इसके पीछे राष्ट्रवादी सोच और त्याग की भावना है। पार्टी के चार कालखंड की यात्रा को कार्यकर्ता पढ़ेंगे तो उन्हें गौरव का बोध होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 09:00 AM (IST)
राष्ट्र को समर्पित है भाजपा की विकास यात्रा : अजेय
राष्ट्र को समर्पित है भाजपा की विकास यात्रा : अजेय

मेरठ, जेएनएन : भाजपा अगर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, तो इसके पीछे राष्ट्रवादी सोच और त्याग की भावना है। पार्टी के चार कालखंड की यात्रा को कार्यकर्ता पढ़ेंगे तो उन्हें गौरव का बोध होगा। उक्त बातें क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय ने गुरुवार को जैन धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन कहीं। कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों एवं दर्शन से परिचित होने के लिए कहा।

रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित महानगर इकाई के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और विकास का अद्भुत मॉडल पेश करती है। दो सांसदों वाली भाजपा आज केंद्र में सत्तासीन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बन रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा बनने के बीच की यात्रा एवं पड़ाव की जानकारी प्रशिक्षण वर्ग में दी गई है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धारा पूरे देश में बह रही है। आचरण, व्यवहार, वाणी व विचारधारा के दम पर पार्टी रिकार्ड बहुमत पाने में कामयाब हुई। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने अध्यक्षता करते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की जानकारी दी। इस दौरान अशोक मोगा, संजय त्रिपाठी, संजीव गुप्ता, महेश बाली, ललित नागदेव, विवेक रस्तोगी, पीयूष शास्त्री, सतीश गर्ग, प्रवक्ता अमित शर्मा, अरविंद मारवाड़ी, राजकुमार सोनकर, वर्षा कौशिक, संजना वत्स, संगीता पंडित, सरला शर्मा, हेमा पंत, सीमा श्रीवास्तव समेत कई अन्य भी शामिल हुए।

जिले से बाहर स्थानांतरण के विरोध पर कर्मचारी

मेरठ, जेएनएन : पीवीवीएनएल में सभी संवर्गाें के कर्मचारियों का स्थानांतरण बड़े पैमाने पर जिले से बाहर कर दिया गया है। जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के आवाहन पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे कर्मचारी एकत्र होकर स्थानांतरण के विरोध धरना-प्रदर्शन करेंगे। समिति के संयोजक दिलमणी प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सभी संवर्गो जैसे लिपिक, जेई, टीजी-2 के स्थानांतरण नीति और नियम विरूद्ध किए गए हैं। दिव्यांग कर्मचारियों को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण रद्द करने की मांग करेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। -जासं

chat bot
आपका साथी