भाजपाइयों ने निकाली पद यात्रा, प्लास्टिक और पॉलीथिन का बहिष्कार करने की अपील Meerut News

शहर में सांसद राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कैंट विस क्षेत्र में गांधी संकल्प पद यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों से प्लास्टिक और पॉलीथिन का बहिष्कार करने की अपील की।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 09:42 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 09:42 AM (IST)
भाजपाइयों ने निकाली पद यात्रा, प्लास्टिक और पॉलीथिन का बहिष्कार करने की अपील Meerut News
भाजपाइयों ने निकाली पद यात्रा, प्लास्टिक और पॉलीथिन का बहिष्कार करने की अपील Meerut News

मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा शिव चौक से सांसद राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कैंट विस क्षेत्र में गांधी संकल्प पद यात्रा निकाली। पद यात्रा शिव चौक से शुरू होकर नटराज चौराहा, कंकरखेड़ा बाजार, गुरुनानक बाजार, तिलक चौक, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, टंकी चौराहा, शहीद सतीश चौक, अंबेडकर रोड, मॉडल टॉउन और तुलसी कालोनी आदि कालोनियों से गुजरी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस यात्रा के भाजपा के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्‍य लोगों को जागरूक करना भी था। इस दौरान कई स्‍थानों पर भाजपा की यात्रा को सराहा गया।

पद यात्रा में ये लोग रहे शामिल

पद यात्रा में प्लास्टिक व पॉलीथिन का बहिष्कार करने की लोगों से अपील की गई। सांसद राजेंद्र अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने सफल पद यात्रा के लिए कंकरखेड़ा पल्लवपुरम के कार्यकर्ताओं की सराहना की। यात्रा के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का उत्‍साहवर्धन भी किया। जगह जगह दुकानों आदि पर दुकानकारों से पॉलीथिन के बहिष्‍कार अभियान में पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह ने की। संयोजक संजय त्रिपाठी, शोभित मिश्र, विनय तोमर, रेनू चौहान, वर्षा कौशिक, नीरज पंवार, दीपक चौधरी, पूर्व पार्षद अमरदत्त शर्मा, सेंसरपाल, पार्षद विक्रांत ढाका, लोकेश चौहान, महेंद्र भारती, ब्रह्मसिंह, अशोक शर्मा व गौरव मलिक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी