दुकान के विवाद में अखाड़ा बना मेरठ मेडिकल थाना, धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

दुकान के विवाद में मेडिकल थाना अखाड़ा बन गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस पहुंचे और मामले को निपटाने का प्रयास किया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 27 May 2022 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2022 04:45 PM (IST)
दुकान के विवाद में अखाड़ा बना मेरठ मेडिकल थाना, धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। दुकान के विवाद में मेडिकल थाना अखाड़ा बन गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस पहुंचे और मामले को निपटाने का प्रयास किया। आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

यह है मामला

इंचोली थाना क्षेत्र के मसूरी निवासी पूजा की शादी 4 साल पहले नौचंदी थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी अवधेश से हुई थी। अवधेश की गढ़ रोड पर मेडिकल थाना क्षेत्र में दुकान है। करीब 8 माह पहले अवधेश की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुर श्याम सिंह और देवर अनुज ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। अवधेश की दुकान पर भी कब्जा कर लिया। शुक्रवार को पीड़िता के पक्ष में बीजेपी कार्यकर्ता मेडिकल थाने पहुंचे थे। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुला लिया था। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर दी।

इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपाई थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। भाजपाई शंभू पहलवान सागर पोसवाल राजेश निगम आदि ने पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। सीओ देवेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।

chat bot
आपका साथी