भाजपा पदाधिकारियों को हिदायत, हर युवा का वोट बनवाएं नहीं तो...

भाजपा के विधायकों और पदाधिकारियों को बूथ दुरुस्‍त करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ कहा गया है कि 18 वर्ष के हर युवा का वोट बनवाएं।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:18 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:18 AM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों को हिदायत, हर युवा का वोट बनवाएं नहीं तो...
भाजपा पदाधिकारियों को हिदायत, हर युवा का वोट बनवाएं नहीं तो...

मेरठ (जेएनएन)। लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा आक्रामक रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने विधायकों समेत सभी पदाधिकारियों से साफ कहा कि 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले हर युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। अपने बूथ को दुरुस्त करते हुए पार्टी की जीत पक्की करें। आगाह किया कि लखनऊ से सभी के कामों की निगरानी की जा रही है। जो बूथ पर सक्रिय नहीं होंगे, उनकी पहचान आसानी से कर ली जाएगी।

तीन दिन तक सिर्फ बनाएं वोटर

आइआइए हाल मोहकमपुर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से आयोजित मतदाता संपर्क अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सुनील बंसल ने कहा कि 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक तीन दिन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी विधायक, जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ के लोग शामिल हों। हाथ में फार्म-6 लेकर पहुंचे, और एक जनवरी को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तीन दिन तक संगठन का अन्य कोई काम नहीं होगा। कहा कि यह बड़ा टास्क है, जिसमें पार्टी की जीत का मंत्र छुपा है।

25 मंडलों में लगाएं कैंप

प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि तीन से दस अक्टूबर तक सभी मोर्चे मिलकर 25 मंडलों में कैंप लगाएं, जिसमें मतदाता बनाने के साथ ही नए सदस्य भी बनाए जाएंगे। दशहरा से दीपावली के बीच 15 दिन में 150 कार्यकर्ता हर विस में 150 किमी की पदयात्र करेंगे। रोजाना दस किमी की पदयात्रा जरूरी है। 29 सितंबर को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ शौर्य दिवस मनाने की कड़ी में शहीदों के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित करेगा।

रन फार यूनिटी

31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी का आयोजन होगा। 31 दिसंबर तक जिन गांवों में बिजली पहुंचाई गई, वहां दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर आदि शामिल हुए। 

chat bot
आपका साथी