बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, किशोर की मौत

गंगानगर के मवाना रोड स्थित सलारपुर में अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे किशोर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 11:11 PM (IST)
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, किशोर की मौत
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, किशोर की मौत

मेरठ, जेएनएन। गंगानगर के मवाना रोड स्थित सलारपुर में अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे किशोर की मौत हो गई।

इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम सैनी निवासी सल्मुदीन का पुत्र रिहान (16) गुरुवार को गांव के ही युवक के साथ बाइक पर बेगमपुल से होकर घर जा रहा था। सलारपुर में नर्सरी के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। रिहान बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। दुर्घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर रिहान को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

युवती की बरामदगी कराएं : सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार को थाने पहुंची, जहां उसने अपनी पुत्री की बरामदगी की मांग की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का निकाह पांच साल पहले फरीदाबाद के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह मायके में रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को उसकी पुत्री घर से निकली थी। आरोप है कि तभी हापुड़ जिले का एक गांव निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी घर से ज्वैलरी व नकदी लेकर भी गई है और मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया है। पीड़िता ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।

- - - - - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी