बड़ा फेरबड़ा फेरबदल, तीन दिन में करना होगा 16 हजार टीकाकरण

जिले में कोरोना टीकाकरण अब रफ्तार पकड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:00 AM (IST)
बड़ा फेरबड़ा फेरबदल, तीन दिन में करना होगा 16 हजार टीकाकरण
बड़ा फेरबड़ा फेरबदल, तीन दिन में करना होगा 16 हजार टीकाकरण

मेरठ, जेएनएन। जिले में कोरोना टीकाकरण अब रफ्तार पकड़ेगा। तीन दिनों यानी 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को होने वाले टीकाकरण में सभी बचे स्वास्थ्यकíमयों को टीका लगा दिया जाएगा। अगर कुछ बच गए तो उन्हें पाच फरवरी तक लगा देना होगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बैठक में स्वास्थ्य विभाग को नए निर्देश दिए।

सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 28 और 29 को 32-32 बूथों पर कुल 6400 स्वास्थ्यकíमयों को टीका लगना था, लेकिन अब इस दौरान 8800 लोगों को टीका लगेगा। शासन ने साफ किया है कि जिले में पंजीकृत 19 हजार स्वास्थ्यकíमयों को चार फरवरी तक टीका लगा देना होगा, जिसके बाद फ्रंटलाइन वैरियर्स का नंबर आएगा। 16 जनवरी को सात सौ, और 22 को 33 सौ को टीका लगाना था, लेकिन लक्ष्य से कम लोग बूथों तक गए। पहले दिन 81, और दूसरे दिन 71 फीसद लोगों ने ही टीका लिया। शासन ने अब 100 की जगह हर बूथ पर 125 लोगों को सूची भेजने के लिए कहा है। साथ ही जिनका नंबर बाद में है, वो पहले भी टीका लगवा सकेंगे। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने कहा कि जो लोग चार फरवरी तक बच जाएंगे, उन्हें पाच फरवरी को टीका लगा दिया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अगले चरण की ओर बढ़ जाएगा।

तिरंगा यात्रा के बहाने दिखाई ताकत: सियासी दंगल में दिग्गज अपनी ताकत को नए सिरे से परख रहे हैं। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा हर साल तिरंगा यात्रा निकालते हैं। रविवार सुबह नई दिल्ली रोड स्थित श्रीराम पैलेस पर बाइक सवार पहुंचे। अर्से से संगठन की राजनीति में हाशिए पर चल रहे कमल ने राजनीतिक पारा भांपते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया व विवेक रस्तोगी को आमंत्रित किया। दिग्गजों ने हरी झंडी दिखा तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा को पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और विवेक रस्तोगी ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी