भाजपा में बगावत, कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महापौर के वोट ने पलटी बाजी Meerut News

कैंट बोर्ड के बाद नगर निगम में भी भाजपा पार्षदों में बगावत हो गई। बहुमत के बावजूद भाजपा नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गई। भाजपा के एक सदस्य की क्रास वोटिंग और महापौर के निर्णायक वोट ने पूरी बाजी पलट दी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 09:27 AM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 09:27 AM (IST)
भाजपा में बगावत, कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महापौर के वोट ने पलटी बाजी Meerut News
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा में बगावत हो गई।

मेरठ, जेएनएन। कैंट बोर्ड के बाद नगर निगम में भी भाजपा पार्षदों में बगावत हो गई। बहुमत के बावजूद भाजपा नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गई। भाजपा के एक सदस्य की क्रास वोटिंग और महापौर के निर्णायक वोट ने पूरी बाजी पलट दी। नतीजतन, महापौर समर्थक व सर्वदलीय पार्षद दल के प्रत्याशी कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर अप्रत्याशित जीत दर्ज की।

भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पार्षद सुनीता प्रजापति को सात में से छह वोट प्राप्त हुए, जबकि महापौर समर्थक व सर्वदलीय पार्षद दल से अधिकृत प्रत्याशी कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा को भी छह वोट प्राप्त हुए। इस तरह दोनों प्रत्याशियों के बीच मामला टाई हो गया। इसके बाद महापौर सुनीता वर्मा ने अपना निर्णायक वोट कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा को दे दिया। इस तरह नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा ने जीत दर्ज की। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इसकी अधिकारिक घोषणा की। इसके बाद महापौर सुनीता वर्मा ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रंजन शर्मा को शपथ दिलाई।

उपाध्यक्ष चुनाव से पहले कार्यकारिणी समिति के 12 सदस्यों को भी महापौर सुनीता वर्मा ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण व उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में भाजपा से सात कार्यकारिणी सदस्य पार्षद ललित नागदेव, दीपिका गुप्ता, सुनीता प्रजापति,संदीप रेवड़ी, अनुज वशिष्ठ, अंशुल गुप्ता, अजय भारती और महापौर समर्थक व सर्वदलीय पार्षद दल के पांच कार्यकारिणी सदस्यों में पार्षद अब्दुल गफ्फार, रंजन शर्मा, नाजरीन, इकरामुद्दीन और सितारा बेगम शामिल रहे।

दो सदस्यों ने किए थे नामांकन तिलक हाल में हुई वोटिंग

तिलक हाल में कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण व उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। शपथ ग्रहण से पूर्व भाजपा ने वार्ड 64 की पार्षद सुनीता प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने बिना देरी किए बिना नामांकन कर दिया। इसके बाद महापौर समर्थक व सर्वदलीय पार्षद दल के कार्यकारिणी सदस्यों ने आधे घंटे का समय मांगा। इसके बाद उनकी तरफ से वार्ड 43 से कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए कुल दो नामांकन हुए। जीत के लिए एक प्रत्याशी को सात वोट चाहिए थे। मतदान कराया गया। सभी 12 सदस्यों ने मतदान किया। 

chat bot
आपका साथी