सहारनपुर: देवबंद में छेड़छाड़ के बाद छात्रा को अगवा करने का प्रयास, पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोप‍ित

सहारनपुर में दो बाइक सवार युवकों ने 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने दोनों युवकों को दबोच लिया और कमरे में बंद कर दिया। बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 10:00 PM (IST)
सहारनपुर: देवबंद में छेड़छाड़ के बाद छात्रा को अगवा करने का प्रयास, पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोप‍ित
सहारनपुर के देवबंद में छात्रा से छेड़छाड़।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। दो बाइक सवार युवकों ने 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने दोनों युवकों को दबोच लिया और कमरे में बंद कर दिया। बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

यह है मामला

जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र की छात्रा देवबंद क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। सोमवार को है स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलेज आई थी। वापस लौटते समय रणखंडी गांव के निकट दो युवकों ने छात्रा को रोका और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं दोनों उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। जैसे ही छात्रा ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों आरोपितों को लोगों ने पकड़ा और धुनाई करते हुए कमरे में बंद कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए आरोपितों को अपने कब्जे में लिया और कोतवाली ले आई। शाम के समय छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपित दानिश व शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

बर्तन बेचने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

देवबंद : फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाला मेरठ निवासी युवक पिछले छह दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बना हुआ है। रविवार को युवक के परिजन देवबंद पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर उनके पुत्र को बरामद करने की गुहार लगाई।जनपद मेरठ निवासी सलीम (27) देवबंद क्षेत्र में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम कर रहा था। सलीम बीती 8 अगस्त से लापता बना हुआ है। रविवार को सलीम के परिजनों ने देवबंद आकर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सलीम मेरठ के ही अपने तीन साथियों अरबाज, उमर और आबाद के साथ देवबंद के मोहल्ला बड़जियाउलहक पर किराये का कमरा लेकर रह रहा था। सलीम देवबंद क्षेत्र में फेरी लगाकर बर्तन बेचते हुए परिवार का पेट पाल रहा था। पीडि़त परिजनों ने पुलिस से सलीम को तलाश करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी