डेयरी संचालक से मागी 10 लाख की रंगदारी

रंगदारी न देने पर पूरे परिवार के हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद कारोबारी ने सरधना थाने में तहरीर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Apr 2018 04:38 PM (IST) Updated:Thu, 26 Apr 2018 04:38 PM (IST)
डेयरी संचालक से मागी 10 लाख की रंगदारी
डेयरी संचालक से मागी 10 लाख की रंगदारी

मेरठ। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी रंगदारी, लूटपाट, हत्या की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। पुलिस अपना घेरा जितना बड़ा करती जा रही है, उसे उतनी ही ज्यादा घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ताजा घटना मेरठ के सरधना क्षेत्र की है। सरधना थाना क्षेत्र के गाव कुशवाली निवासी डेयरी संचालक भानु प्रताप सिंह पुत्र भिखारी सिंह से अज्ञात फोन नंबर से 10 लाख की रंगदारी मागी जा रही है। रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद से पीडि़त सहमा हुआ है। उन्होंने एसपी देहात राजेश कुमार से मिलकर पीड़ित ने कार्रवाई की माग की है।

डेयरी संचालक भानू प्रताप ने बताया कि 16 अप्रैल को वह अपनी डेयरी पर बैठा था। उसी समय अनजान नंबर से उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उससे 10 लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए कहा। इसके बाद फोन कट गया। भानू ने इसे गंभीरता से नही लिया। इसके बाद फिर से 20 और उसके बाद 24 अप्रैल को दोबारा फोन आया। इस बार उसे रंगदारी न देने पर पूरे परिवार के हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद कारोबारी ने सरधना थाने में तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को पीड़ित एसपी देहात से मिला। उसने माग की है कि उसे सुरक्षा दी जाए। उसने एसपी देहात से कहा कि आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाए। एसपी देहात ने फ़ोन नंबर सर्विलास टीम को दिया है। जिस फोन नंबर से रंगदारी मागी जा रही उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली की है।

chat bot
आपका साथी