नौचंदी मेला : पटेल मंडप में ब्रज की टोली ने खेली लठमार व फूलों की होली Meerut News

नौचंदी मेले के अंतर्गत पटेल मंडप में बुधवार की रात को ब्रज की लोककलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान ब्रज की टोली ने लठमार और फूलों की होली खेली।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 01:35 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 01:35 PM (IST)
नौचंदी मेला : पटेल मंडप में ब्रज की टोली ने खेली लठमार व फूलों की होली Meerut News
नौचंदी मेला : पटेल मंडप में ब्रज की टोली ने खेली लठमार व फूलों की होली Meerut News
मेरठ,जेएनएन। नौचंदी मेले के अंतर्गत पटेल मंडप में ब्रज की लोककलाओं का मंचन किया गया। ब्रज की टोली ने लठमार और फूलों की होली खेली। इसमें यश भारती अवार्डी गीतांजलि शर्मा ने राधा की भूमिका में नृत्य कर भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण-राधा की आरती से हुआ।

मयूर नृत्य का हुआ आयोजन

इसके बाद मयूर नृत्य का आयोजन हुआ। इसके बाद लठमार और फूलों की होली खेली गई। जिन लोगों ने कभी बरसाने की होली नहीं देखी थी,उनके लिए यह सुखद पल था। इस दौरान लोगों ने फोटो खींचे और वीडियो बनाए। कार्यक्रम में सुदामा लीला नाटिका भी प्रस्तुत की गई। कान्हा रे कान्हा जैसे गीतों ने भक्ति भाव घोला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणोश नंदन गर्ग,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव जैन सिक्का व विवेक रस्तोगी रहे। अध्यक्षता मुखिया गुर्जर ने की। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी