हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शनिवार को खुलेंगे सभी बाजार, रविवार को रहेगी साप्‍ताहिक बंदी

हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शनिवार को जनपद में सभी बाजार खुलेंगे तथा अन्य गतिविधियां सामान्य दिनों की भांति जारी रहेगी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2020 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 05:25 PM (IST)
हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शनिवार को खुलेंगे सभी बाजार, रविवार को रहेगी साप्‍ताहिक बंदी
हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शनिवार को खुलेंगे सभी बाजार, रविवार को रहेगी साप्‍ताहिक बंदी

मेरठ, जेएनएन। सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की व्यवस्था को प्रदेश सरकार द्वारा खत्म करके अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रखने की घोषणा की गई है। मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें सख्ती से लागू करने की घोषणा की है। एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी का कहना है कि शनिवार को जनपद के सभी बाजार खोले जाएंगे और रविवार को साप्ताहिक बंदी के तहत पाबंदी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

प्रदेश में अब सप्ताह में 5 के स्थान पर 6 दिन सभी गतिविधियां जारी 

उत्तर प्रदेश में 2 दिन के लॉक डाउन की व्यवस्था को खत्म करके केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रखने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1 सितंबर को दिए गए थे। निर्देश जारी होने के बाद कल पहला शनिवार होगा। इस दिन बाजार खुलेंगे अथवा नहीं इसे लेकर व्यापारियों और आम जनता में शुक्रवार को दिनभर भ्रम की स्थिति रही। जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी नगर अजय कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शासन ने प्रदेश में अब सप्ताह में 5 के स्थान पर 6 दिन सभी गतिविधियां जारी रखने का आदेश दिया है। अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी व अन्य प्रतिबंध लागू रहेंगे। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शनिवार को जनपद में सभी बाजार खुलेंगे तथा अन्य गतिविधियां सामान्य दिनों की भांति जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी