UP Board Result 2020: मेरठ में यूपी बोर्ड का मूल्यांकन पूरा, 15 जून के बाद कभी भी घोषित हो सकता है परिणाम

मेरठ में मूल्‍यांकन का कार्य अब पूरा हो चुका है। इसके अंतर्गत कुल इतने कॉपियों का मूल्‍यांकन किया गया है। जानकारी है कि 15 जून के बाद कभी भी रिजल्‍ट आ सकता है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:25 PM (IST)
UP Board Result 2020: मेरठ में यूपी बोर्ड का मूल्यांकन पूरा, 15 जून के बाद कभी भी घोषित हो सकता है परिणाम
UP Board Result 2020: मेरठ में यूपी बोर्ड का मूल्यांकन पूरा, 15 जून के बाद कभी भी घोषित हो सकता है परिणाम

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में यूपी बोर्ड के मूल्यांकन का कार्य रविवार को पूरा हो गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की इस बार पांच लाख 54 हजार से अधिक कापियां का मूल्यांकन मेरठ में किया गया। इसके लिए पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।

राजकीय इंटर कॉलेज को छोड़कर चार सेंटरों पर शनिवार का ही मूल्यांकन पूरा गया था। राजकीय इंटर कॉलेज में बची कापियों का रविवार को मूल्यांकन किया गया। सभी सेंटरों से नंबरलिस्ट बोर्ड को भेज दी गई है। लॉकडाउन की वजह से इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में काफी शिक्षकों ने विरोध किया था। इसके बावजूद तय समय में सभी सेंटरों पर मूल्यांकन कर लिया गया। बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि 15 जून के बाद कभी भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ सकता है।

यूपी बोर्ड -    ( 554829 कुल कापी )

सेंटर                                कक्षा                      जांची गई कापियां

राम सहाय इंटर कॉलेज       इंटर                        124783

राजकीय इंटर कॉलेज          इंटर                        96204

एसडी सदर इंटर कॉलेज    हाईस्कूल                   112204

सेंट जोजफ इंटर कॉलेज    हाईस्कूल                   95395

केके इंटर कॉलेज              हाईस्कूल                  126243  

chat bot
आपका साथी