CAA Protest: हिंसा का आरोपित सलमान गिरफ्तार, हापुड़ रोड पर साथियों संग पुलिस पर किया था पथराव Meerut News

सीएए को लेकर 20 दिसंबर 2019 को हुई हिंसा के आरोपित सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सलमान ने हापुड़ रोड पर साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव किया था।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:00 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 01:00 PM (IST)
CAA Protest: हिंसा का आरोपित सलमान गिरफ्तार, हापुड़ रोड पर साथियों संग पुलिस पर किया था पथराव Meerut News
CAA Protest: हिंसा का आरोपित सलमान गिरफ्तार, हापुड़ रोड पर साथियों संग पुलिस पर किया था पथराव Meerut News

मेरठ, जेएनएन। CAA Protest सीएए को लेकर पिछले वर्ष बीस दिसंबर को हुई हिंसा के आरोपित सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सलमान ने हापुड़ रोड पर अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव किया था। यही नहीं रंगरूटों को बंधक बनाने में भी उसकी संलिप्तता रही। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 20 दिसंबर को जिले में हापुड़ रोड और लिसाड़ी रोड पर हिंसा हुई थी।

हिंसा के बाकी आरोपितों पर शिकंजा

पथराव और फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई थी। आरएएफ के जवान भी गोली लगने से घायल हुए थे। 40 रंगरूटों को बंधक बनाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। उपद्रवियों ने पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया था। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि गुरुवार को बुनकरनगर निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सलमान ने हापुड़ रोड पर पीएफआइ सदस्यों के साथ मिलकर पथराव करने तथा रंगरूटों को बंधक बनाने में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पुलिस का कहना है कि हिंसा के बाकी आरोपितों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी