देश में चल रही नफरत के सौदागरों की सरकार : संजय ¨सह

लोकसभा चुनाव में गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी आप। योगी राज में उत्तर प्रदेश बन गया रोगी प्रदेश।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 04:18 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 04:18 PM (IST)
देश में चल रही नफरत के सौदागरों की सरकार : संजय ¨सह
देश में चल रही नफरत के सौदागरों की सरकार : संजय ¨सह

मेरठ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय ¨सह ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में नफरत के सौदागरों की सरकार चल रही है, जो ¨हदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है। प्रदेश का भी यही हाल है। यहां योगी और उनके सत्ता सुख भोगने वाले साथियों की सरकार चल रही है, जिन्होंने पिछले डेढ़ साल में प्रदेश को रोगी प्रदेश बना दिया है।

सांसद संजय ¨सह बुधवार को सहारनपुर से शुरू होने वाली जन अधिकार पदयात्रा से पूर्व मंगलवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित सोल्टियर फार्म में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पदयात्रा कर रही है। इसका पहला चरण पूर्वाचल में ढाई सौ किलोमीटर का रहा था। दूसरा चरण बुधवार से शुरू होगा जो 8 सितंबर को नोएडा में जाकर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि आज देश-प्रदेश में किसान की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान को उसकी उपज का दाम तक नहीं मिल पा रहा है।

संजय ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी जी की सरकार आई तब से अपराध लगातार बढ़ा है। लूट, हत्या, दुराचार आदि की घटनाओं में तेजी आई है। डेढ़ साल में प्रदेश रोगी बन गया है। गोरखपुर में बच्चों की मौत पर यहां के स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि अगस्त में तो बच्चों की मौत होती ही है। इनके अलावा 2004 में बंद की गई सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाली भी हमारा मुद्दा है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर सांसद संजय ¨सह ने कहा कि आप गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। देश की 80 से सौ चु¨नदा सीटों पर ही पार्टी चुनाव लड़ेगी। कहां-कहां से चुनाव लड़ना है यह निर्णय पार्टी संगठन को करना है।

आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयाम स्थापित किये हैं। चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा ने कहा कि उप्र में महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में विधायकों की सालाना निधि दस करोड़ रुपये की है। जब छोटा सा प्रदेश दिल्ली यह कर सकता है तो अन्य प्रदेश क्यों नहीं कर सकते? मगर योगी जी को जनता की ¨चता नहीं है। वार्ता में विधायक नरेश यादव, पउप्र के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेश दहिया भी रहे।

chat bot
आपका साथी