समाजसेवा के साथ राजनीति भी करें राजवंशी : शांति भूषण

अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा का 68वां द्विवार्षिक महासम्मेलन रविवार को शास्त्रीनगर स्थित रंगोली मंडप में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री शांति भूषण ने कहा कि समाजसेवा राजवंशी परिवारों के संस्कारों में है। राजवंश अग्रवालों ने हमेशा मेहनत में यकीन किया है। सामाजिक कार्यो के साथ राजवंश परिवारों को राजनीति में भी दखल रखने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 09:00 AM (IST)
समाजसेवा के साथ राजनीति भी करें  राजवंशी : शांति भूषण
समाजसेवा के साथ राजनीति भी करें राजवंशी : शांति भूषण

मेरठ, जेएनएन : अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा का 68वां द्विवार्षिक महासम्मेलन रविवार को शास्त्रीनगर स्थित रंगोली मंडप में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री शांति भूषण ने कहा कि समाजसेवा राजवंशी परिवारों के संस्कारों में है। राजवंश अग्रवालों ने हमेशा मेहनत में यकीन किया है। सामाजिक कार्यो के साथ राजवंश परिवारों को राजनीति में भी दखल रखने की जरूरत है।

राजवंश रत्न से सम्मानित पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि समाज के सक्षम व्यक्तियों को राजवंश परिवारों के बच्चों की मदद करनी चाहिए। ज्यादा सक्षम व्यक्ति संपूर्ण हिन्दू समाज की मदद को आगे आएं तो मिसाल बनेगी। विशिष्ट अतिथि अतुल गुप्ता ने कहा कि राजवंश परिवारों के बच्चों को खुद का व्यापार करना चाहिए। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद बंसल ने दो वर्षो के कार्यकाल में सभी सभाओं के योगदान के लिए धन्यवाद दिया। केंद्रीय महामंत्री अचल कुमार गोयल ने विगत वर्षो में सामाजिक कार्यो का ब्योरा प्रस्तुत किया।

2019-21 के कार्यकाल के लिए अजित कुमार मित्तल दिल्ली अध्यक्ष, मनोज प्रकाश गोयल मवाना उपाध्यक्ष, अनिता राजवंशी महिला उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, महामंत्री पंकज गर्ग गाजियाबाद निर्विरोध चुने गए। दिनेश कुमार गोयल को उनके सामाजिक कार्यो के लिए राजवंश रत्न से सम्मानित किया गया। राजवंश मेरठ सभा के अध्यक्ष डॉ. योगेश गुप्ता ने अध्यक्षता और संचालन प्रणय गुप्ता ने किया। इस दौरान संजीव ऐरन, चंद्रमोहन, अमित मांगलिक, रवि गुप्ता, नवीन आदि का योगदान रहा।

भाजयुमो नेता ललित शर्मा की स्मृति में किया रक्तदान

मेरठ, जेएनएन : भाजयुमो नेता ललित शर्मा की स्मृति में रविवार को लगातार 14वें वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन पैठ बाजार के महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया। शुभारंभ महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश सिघल ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व कंकरखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल रहे। रक्तदान करने वालों में सहंसरपाल सिंह, अमित जायसवाल, ठाकुर ओपी सिंह, अशोक सबलोक, ओमबीर सिंह, ऋतिक त्रिपाठी, कृष्णकुमार लोधी, निशंक गर्ग, वीरेंद्र सिंह, सचिन त्यागी, मदनगोपाल गुप्ता, जतिन, प्रथम अग्रवाल, राजदीप गुप्ता, राजीव शर्मा, नवल, गौरव गोयल, अमित, अनिशा, विभोर, संजय शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी