त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 59 आपत्तियों का होगा निस्तारण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए किए गए आंशिक परिसीमन के बाद आयी आपत्तियों का निस्तारण चार जनवरी को किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 04:55 AM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 04:55 AM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 59 आपत्तियों का होगा निस्तारण
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 59 आपत्तियों का होगा निस्तारण

मेरठ, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए किए गए आंशिक परिसीमन के बाद आयी आपत्तियों का निस्तारण चार जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक होगी। वहीं, पंचायत चुनावों में होने वाले पदों व वार्डो के आरक्षण के लिए शासन के आदेश का इंतजार है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी लगातार चल रही है। चुनाव के मद्देनजर आंशिक परिसीमन किया गया है। जिस पर जिला पंचायत के वार्डो की संख्या 34 से घटकर 33 रह गई। साथ ही वार्ड-13 को समाप्त कर दिया गया। आंशिक परिसीमन के बाद आपत्तियां मांगी गई थी। कुल 59 आपत्तियां आयीं। यह सभी जिला पंचायत के वार्डो आदि की हैं। क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत को लेकर कोई आपत्ति नहीं आयी है। अब इन आपत्तियों का निस्तारण डीएम के. बालाजी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। इसके लिए चार जनवरी को बैठक होगी।

उधर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पदों व वार्डो आदि के आरक्षण को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। एक संभावना यह भी है कि आरक्षण की कार्यवाही लखनऊ स्तर से भी हो सकती है। इसके लिए जिले से पूरा ब्यौरा पहले ही फीड करा लिया गया है। डीपीआरओ कार्यालय सूत्रों के अनुसार जिले में देवली खेड़ा व जैनपुर में ग्राम पंचायत सदस्य का आरक्षण निर्धारित होना है। वहीं, क्षेत्र पंचायत सरूरपुर खुर्द व माछरा का होगा। इसके साथ ही ग्राम प्रधान पदों व जिला पंचायत के वार्डो का आरक्षण होगा। यह आरक्षण जनसंख्या के आधार पर होगा। यदि वर्ष-15 के अनुसार होता है तो यह चक्रीय क्रम में होगा। यदि कोई बदलाव होता है तो वह शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद ही पता चलेगा।

...

इन्होंने कहा

आंशिक परिसीमन के बाद जो आपत्तियां आयी हैं। उनका परीक्षण कराया जा रहा है। चार जनवरी को बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। के. बालाजी डीएम मेरठ।

chat bot
आपका साथी