16 कार्यक्रमों से लोकसभा चुनाव को साधेगा युवा मोर्चा

भाजपा युवा मोर्चा की जिला योजना बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की गई। मवाना रोड स्थित श्रीराम वाटिका में आयोजित बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने महानगर टीम को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव के लिए सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 07:00 AM (IST)
16 कार्यक्रमों से लोकसभा चुनाव को साधेगा युवा मोर्चा
16 कार्यक्रमों से लोकसभा चुनाव को साधेगा युवा मोर्चा

मेरठ । भाजपा युवा मोर्चा की जिला योजना बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की गई। मवाना रोड स्थित श्रीराम वाटिका में आयोजित बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने महानगर टीम को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव के लिए सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। प्रवासी के रूप में नोएडा से विशेष तौर पर पहुंचे पउप्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले ऑनलाइन व ऑफलाइन 16 कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। ऑफलाइन कार्यक्रमों में युवा संसद, कमल कप खेल प्रतियोगिता, कमल युवा महोत्सव, नुक्कड़ नाटक, युवा सम्मेलन, कमल संदेश मोटरसाइकिल महारैली, टाउन हॉल, नेशन विद नमो व मीडिया प्रेस वार्ता का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा। इसके अलावा नेशन विद नमो वालंटियर नेटवर्क, युवा आइकन नेटवर्क कैंपस एंबेसडर नेटवर्क, पहला वोट मोदी को, ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, वाट्सएप ग्रुप व नमो एप समेत सात कार्यक्रम ऑनलाइन किए जाएंगे। महानगर प्रभारी महेश बाली, प्रदेश मंत्री डॉ राहुल त्यागी, प्रदेश संयोजक अंकुर राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर, महानगर अध्यक्ष मुकेश ¨सघल व युवा मोर्चा के अध्यक्ष वीनस शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। सौरभ सखूजा, विकास गिरधर, रमन धींगरा अखिल गोयल, शंभू पहलवान, विनय विरालिया, चिराग पांडे, रविकांत बेनीवाल, निशांक गर्ग, पंकज ग्रोवर, शिवम शर्मा, अंबुज त्यागी, राहुल कसाना, पंकज लोधी, संचित गुप्ता व आयुष खटीक आदि मौजूद रहे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार

मेरठ: भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेश प्रजापति और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मेरठ महानगर के अध्यक्ष संजीव प्रधान मोर्चे का विस्तार किया है। जिसमें महानगर महामंत्री देवीचरण सैन, पवन ठेकेदार, ज्ञानेंद्र कसाना को महानगर उपाध्यक्ष, प्रवीन कसाना को आईटी संयोजक, कमल किशोर सैन, अनिल वर्मा को महानगर मंत्री, चेतन चौधरी को छावनी मंडल अध्यक्ष, शुभम लोधी को मंडल अध्यक्ष, अविनाश शाक्य को पटेल नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। -जासं

chat bot
आपका साथी