राजीव गांधी के बलिदान को याद किया

मेरठ: बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 08:22 PM (IST)
राजीव गांधी के बलिदान को याद किया
राजीव गांधी के बलिदान को याद किया

मेरठ: बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। भारत रत्‍‌न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पूर्व जिला अध्यक्ष आफाक खान, धर्म दिवाकर ने भी विचार व्यक्त किए। नगर निगम चुनावों में उतरने वाले उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श किया गया। दिनेश मोहन शर्मा, सलीमउद्दीन शाह, नवनीत नागर, हरकिशन वर्मा, जेपी शर्मा, मासूम असगर, हरि ओम सोनकर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रम प्रकोष्ठ के चेयरमैन इरशाद अली ने मेरठ के मासूम असगर को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। मासूम की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी