ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मेरठ : यूपी व उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगाते ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2017 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2017 06:55 PM (IST)
ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन
ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मेरठ :

यूपी व उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड व एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति एवं मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजा। जिसमें दुबारा चुनाव कराए जाने की मांग की।

मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं इंजीनियर गुलशेर राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन का प्रयोग किया गया। इनमें बडे़ स्तर से गड़बड़ी हुई। उन्होंने नारा लगाया कि ईवीएम हटाओ देश बचाओ। साथ ही उप्र में दुबारा चुनाव कराओ, बैलेट पेपर सिस्टम को दुबारा लागू किया जाए।

एससी, एसटी वेलफेयर एसोसिएशन ने भी ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। वर्ष-17 के विधानसभा चुनाव निरस्त करने, ईवीएम मशीनों की जांच कराने व भविष्य के चुनावों में ईवीएम पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। डीएम के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में अशोक, कुलदीप, राहुल, कृष्ण गोपाल, श्रवण कुमार, मनोज कुमार, चमन भारती, रोहित, दीपक, अरविंद, टिंकू, टोनी, बिट्टू, मोटू, विक्की, जोनी व विजय आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी