फोटोग्राफर की गिरफ्तारी पर कचहरी में हंगामा

मेरठ : जागृति विहार के सामूहिक दुष्कर्म कांड में छायाकार की गिरफ्तारी को लेकर महिला दोस्त ने कचहरी म

By Edited By: Publish:Thu, 19 Jan 2017 02:18 AM (IST) Updated:Thu, 19 Jan 2017 02:18 AM (IST)
फोटोग्राफर की गिरफ्तारी पर कचहरी में हंगामा
फोटोग्राफर की गिरफ्तारी पर कचहरी में हंगामा

मेरठ : जागृति विहार के सामूहिक दुष्कर्म कांड में छायाकार की गिरफ्तारी को लेकर महिला दोस्त ने कचहरी में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि विवेचक ने 55 हजार रुपये की मांग की थी। रकम नहीं देने पर ही फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया गया है। खुलेआम लगाए गए आरोपों की अधिवक्ता ने वीडियो बनाई तो महिला ने धक्का-मुक्की कर मोबाइल छीन लिया। बात दें कि पहले इसी कांड में छात्र नेता विनीत चपराना भी जेल जा चुका है। विनीत के साथ विवेक को भी नामजद किया था।

जागृति विहार सेक्टर दो निवासी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराणा को जागृति विहार स्थित घर पर बुलाकर महिला ने अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाने का मामला प्रकाश में आया था, जबकि ब्यूटीशियन महिला का आरोप है कि विनीत चपराणा ने अपने दोस्तों दीपक और विवेक के साथ मिलकर घर के अंदर घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की विवचेना एसएसआइ रितेश मेडिकल कर रहे हैं। पुलिस विनीत चपराना को जेल भेज चुकी है। बुधवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी विवेक तोमर को गिरफ्तार कर लिया। विवेक कथित रूप से खुद को एक समाचार पत्र का फोटोग्राफर बताता था। विवेक पर सामूहिक दुष्कर्म के साथ धोखाधड़ी का आरोप भी है। 2015 में अमन गेस्ट हाउस विवाद में पीड़ित महिला ने विवेक के खिलाफ जनवरी में एकाउंट से 4.5 लाख स्थानांतरण कराने का मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के साथ विवेक पर धोखाधड़ी के मुकदमे में भी विवेक को गिरफ्तार किया गया। धोखाधड़ी के मुकदमे में वादी बनी युवती विवेक को कोर्ट में पेश करते समय उसके पक्ष में आ गई। विवेक को पुलिस से छुड़ाने के लिए युवती ने जमकर हंगामा कर दिया। थाने में भी दारोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा दिया। विवेक को कचहरी में पेश करने के लिए पुलिस पहुंची तो युवती दारोगा के सामने डट गई। दारोगा पर आरोप लगाया कि उसने 55 हजार रुपये मांगे और अश्लील बात भी कही। युवती के हंगामे को देखकर एक अधिवक्ता ने मोबाइल से वीडियो बना ली, जिस पर युवती अधिवक्ता के साथ भिड़ गई। धक्का-मुक्की तक की गई। इसी बीच अधिवक्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। पर युवती की हरकत को देखते हुए अधिवक्ता बैकफुट पर आ गए। युवती को दरकिनार कर पुलिस विवेक को कोर्ट में पेश कर जेल ले गई। एसएसआइ रितेश का कहना है कि युवती ने पहले विवेक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कराया। अब उसके पक्ष में उतर गई। युवती के बेबुनियाद आरोप है, जो बेवजह से कचहरी में हंगामा कर रही थी।

chat bot
आपका साथी