महिलाओं ने उत्साह से किया होलिका पूजन

मेरठ : क्षेत्र में जगह जगह होलिका दहन हुआ। महिलाओं ने होलिका पूजन किया। होलिका दहन के पश्चात देर रात

By Edited By: Publish:Fri, 06 Mar 2015 12:47 AM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2015 12:47 AM (IST)
महिलाओं ने उत्साह से  किया होलिका पूजन

मेरठ : क्षेत्र में जगह जगह होलिका दहन हुआ। महिलाओं ने होलिका पूजन किया। होलिका दहन के पश्चात देर रात तक डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियां नृत्य और मौज-मस्ती में मशगूल रहीं।

होलिका के पूजन के लिए सुबह से ही महिलाओं का तांता लग गया था। पारंपरिक रूप से मीठे पुए और मिठाई का भोग लगाया। इस अवसर पर रंगोली और झालरों से हालिका स्थल को सजाया गया। पी पाकेट, फेज वन डिवाइडर रोड, सेक्टर, पुष्प विहार, भरत विहार, दुर्गा कालोनी में आकर्षक होली सजाई गई। डोरली स्थित भाजपा कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कैंट विधायक सत्य प्रकाश ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। पश्चिम यूपी के एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजय गुप्ता, विक्रांत ढाका, गौरव चौहान, म¨नदर ¨सह विहान, ललित चौहान, मनोज चौहान, आरएन तिवारी व शैलेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी